कटनी / शराब से भरा बैग लेकर दो संदिग्ध युवक कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 3 व 4 पर सुबह 10:00 बजे घूमते मिले जिस को पकड़कर आरपीएफ व

जीआरपी ने पूछताछ की। बैग की तलाशी ली गई तो 138 बोतल शराब निकली जिसको जप्त कर लिया गया। आरपीएफ प्रभारी दिनेश सोए ने बताया कि प्लेटफार्म क्रमांक 3 व 4 पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से

प्लेटफॉर्म पर चेकिंग की। गाड़ी संख्या 15231 के आगमन पर दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में तीन बैग के साथ घूमते पाया गया। पूछताछ पर नाम संतोष यादव (37) पिता बाबा यादव निवासी तिल्ला नेवरा जिला रायपुर छग व शिवा यादव (28) पिता लखन यादव निवासी तिल्ला नेवरा जिला रायपुर छग का बताया।दोनों युवकों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए जीआरपी को सुपुर्द किया गया!!
अभिषेक द्विवेदी संवाददाता जिला कटनी
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal