Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एम्स दिल्ली में दिखाने जा रहे युवक की ट्रेन में तबीयत बिगड़ी, जेएएच में मौत

ग्वालियर।
 
नौकरी के दौरानमुंबई में तबीयत खराब हुई तो युवक एम्स में दिखाने के लिए निजामुद्दीन जा रहा था। ट्रेन में यात्रा के दौरान झांसी में तबीयत अधिक बिगड़ी तो ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों ने मरीज का चेकअप किया। गंभीर स्थिति दिखाई देने पर जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की मौत हो गई है। जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 
कंवरपाल पुत्र बरजोर सिंह (40) साल निवासी बघेल रोड रामनगर पानीपत मुंबई में ट्रक चलाता है। उसकी तबीयत नौकरी के दौरान जब खराब हुई तो वह छुट्टी लेकर दिल्ली में एम्स अस्पताल में चेकअप के लिए जा रहा था। वह मंगला एक्सप्रेस के एस-5 कोच में कल्याण से निजामुद्दीन की यात्रा कर रहा था। गुरुवार को ट्रेन जब झांसी पहुंची तो उसकी सांस उखड़ने लगी। सहयात्रियों ने तबीयत बिगड़ने की जानकारी टीटीई को दी, लेकिन जब तक ट्रेन झांसी से निकल चुकी थी। ऐसे में ग्वालियर डिप्टी एसएस कार्यालय को मरीज के बारे में सूचना दी गई। जैसे ही ट्रेन ग्वालियर पहुंची तो यहां रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों ने मरीज को अटेण्ड किया। हालत गंभीर दिखाई देने पर एंबुलेंस से जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शुक्रवार को युवक की मौत हो गई है। जीआरपी ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी परिजन को सौंप दी गई है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...