Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मेडिकल संचालक के साथ कार पार्क करते समय एसएएफ डीएसपी ने की मारपीट

ग्वालियर
 मंदिर सेपरिवार के साथ लौटकर घर के बाहर कार पार्क करते समय मेडिकल संचाकल से एसएफ डीएसपी ने मारपीट कर दी। डीएसपी वर्दी में थे विवाद बढ़ता देख वह अपना वाहन लेकर वहां से निकल गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत की है। भिंड अस्पताल में पदस्थ डॉ. राहुल भदौरिया ने बताया कि मेरा छोटा भाई रोहित भदौरिया शाम 6 बजे परिवार के साथ मंदिर से लौटा था। घर के सामने गाड़ी पार्क करने के लिए जैेसे ही कार रोकी तो बच्चे कार से उतरने लगे। तभी पीछे से आ रहे एसएफ डीएसपी संजय कौल को भी कार रोकनी पड़ी। बस इसी बात से नाराज होकर उन्होंने मेरे भाई की मारपीट कर गाली गलौज की। जिस समय डीएसपी ने मारपीट की वह वर्दी में थे। जब रोहित को बचाने के लिए उनके पिता पहुंचे तो डीएसपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए क्लीनिक बंद करवाने की धमकी दी। डीएसपी की यह पूरी करतूत दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई हैं।
रोहित मेडिकल संचालक है
गुड़ी गुड़ा नाका निवासी रोहित भदौरिया के घर के नीचे ही मेडिकल की दुकान है और उनके पिता डॉ. आरएस भदौरिया की क्लीनिक है। यह पूरी वारदात घर के सामने ही घटित हुई। रोहित का कहना था कि सड़क पर जाम लगने से उसे गाड़ी रोकनी पड़ी थी। घर के सामने कार पार्क करना थी तभी बच्चे उतरने लगे इसी बीच डीएसपी आ धमके, मैंने उन्हें कार रोकने का कारण भी बताया, बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने अकारण ही मारपीट कर दी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...