बढ़ता कारवाँ //सिंगरौली/राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS//माड़ा:-जिले भर में शराब का कारोबार कर रहे ठेकेदार अब अधिक लाभ कमाने के चक्कर में गांव-गांव अवैध बिक्री करवा रहे हैं। गांव-गांव हो रहे इस अवैध कुचिया शराब बिक्री में ठेकेदारों द्वारा बेरोक-टोक के जगह जगह कुचिया शराब बिकवाया जा रहा है।।

शराब ठेकेदार द्वारा अपने 2 पहिया व 4 पहिया वाहनों से कुचिया शराब बेचने वालो को शराब उपलब्ध कराई जा रही है इससे जहां एक ओर ग्रामीण अंचलों का माहौल खराब हो रहा है तो वही दूसरी ओर युवा पीढ़ी नशे की लत की आदी होती जा रही है और ऐसा भी नहीं है कि शराब के अवैध कारोबार की जानकारी जिले के आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को न हो, लेकिन जिले का यह प्रशासन जिले में अपनी सुस्ती व नाकामी का ही परिचय दे रहा है।
माड़ा पुलिस को यह सब भली-भांति ज्ञात रहता है कि किस इलाके में कौनसा अवैध काम किया जा रहा है, इसके बावजूद पुलिस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाते नही दिख रही है जिसके कारण रजमिलान शराब ठेकेदारो द्वारा हर गांव में कुचिया शराब बेचवाई जा रही है इतना ही नही सड़क के किनारे ढाबे ,होटल, किराना दुकान, गोमती आदि जगहो पर अवैध कुचिया शराब बिक रही है वही रोजाना रजमिलान में अंग्रेजी शराब व देशी शराब दुकानदारो द्वारा देर रात 1 बजे तक शराब की दुकान संचालित की जा रही है अगर ये कहा जाए कि माड़ा पुलिस और शराब ठेकेदारो की मिलीभगत से कुचिया शराब की बिक्री कराई जा रही है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नही होगा
आपको बता दे कि हाल ही माड़ा में जब पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल आये हुए थे तब आस पास के क्षेत्र की महिलाएं मंत्री जी से मिलकर अवैध शराब बिक्री के बारे में शिकायत किया था इसके बावजूद रजमिलान क्षेत्र में अवैध कुचिया शराब की बिक्री पर रोक नही लग रहा है
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal