Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बाल कल्याण समिति सिंगरौली के प्रयासों से बालिका पहुँची अपने घर माता – पिता को खुशी का नही ठिकाना।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/07/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बाल कल्याण समिति सिंगरौली कार्यालय द्वारा बताया कि लगभग 3 माह पूर्व एक नाबालिग बालिका जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष की थी उसे बिहार के एक नौजवान के द्वारा प्रेम- प्रसंग में फसा कर उसका शारीरिक शोषण करने के उद्देश्य से यहां से दूर बिहार के गया जिले में ले गया जहां उसे यातनाएं देते हुये मारा-पीटा और यौन शोषण किया उससे भी जी नहीं भरा तो लड़के के पिता ने लड़की को गया रेलवे स्टेशन पर

छोड़ कर भाग गया बालिका कई दिनों तक भूखी प्यासी प्लेटफॉर्म में पड़ी हुई थी और बुरी तरह रोती रही जिस पर जीआरपी पुलिस व चाइल्ड लाइन की नजर गयी और जिनके द्वारा उक्त बालिका को गया के बालिका गृह में पहुंचा दिया गया और बालिका गृह प्रभारी द्वारा काउंसलिंग करने पर बालिका की सिंगरौली जिले का होने का पता चला तो बाल कल्याण समिति सिंगरौली (सीडब्ल्यूसी) से संपर्क कर चाइल्ड लाइन व बालिका गृह अधीक्षिका द्वारा बैढन कार्यालय में पेश किया गया और उक्त बालिका को किशोर न्याय अधिनियम – 2015 की सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर परिवार वापसी की विधि कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि जब उक्त बालिका को आज गया की टीम द्वारा पेश किया गया उस समय बच्ची रो रही थी और अत्यंत तनाव ग्रस्त थी समिति द्वारा काउंसलिंग की गयी और परिवार में वापसी की गयी तो उस समय बालिका के माता-पिता के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नही रहा और बालिका खुश दिखी ।

*बालिका को सौंपते समय उपस्थित- बाल कल्याण समिति सिंगरौली अध्यक्ष – सुरेशमणि तिवारी, सदस्य – द्वारिका प्रसाद तिवारी, महिला सदस्य- मंजू सिंह, किरण जैन, आशा गुप्ता, गया चाइल्डलाइन एवं बालिका गृह टीम अधीक्षिका-कौशल्या देवी, गया चाइल्ड लाइन- हरेराम शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता – संजय नामदेव भी मौजूद ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...