Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुष्प गुच्छ देकर व चौकी प्रभारी के हाथों वृक्षा रोपण करवाकर खुटार के युवाओ ने खुटार चौकी प्रभारी का विदाई व नए चौकी प्रभारी का किया स्वागत

सिंगरौली//खुटार //बढ़ता कारवाँ// राघवेन्द्र सिंह गहरवार – राजेश वर्मा

BK NEWS //खुटार:- सिंगरौली जिले के खुटार चौकी में आज खुटार क्षेत्र के युवाओ द्वारा चौकी प्रभारी राकेश कुमार राजपूत को पुष्प गुच्छ देकर व चौकी प्रभारी के हाथो से खुटार चौकी के प्रांगड़ में वृक्षारोपण कर उनका विदाई समारोह मनाया गया साथ मे नए चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान को खुटार के युवाओ के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर व उनके हाथ से भी वृक्षा रोपण करवा कर उनका स्वागत किया गया

खुटार चौकी प्रभारी रहें उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत को विदाई देने वालो में खुटार क्षेत्र के युवाओं के अलावा और भी जनता उपस्थित रही

उपनिरीक्षक राकेश राजपूत के बारे में लोगो ने कहा कि आधा से ज्यादा समय वो खुटार क्षेत्र की जनता के बीच मे भ्रमण कर बिताते थे और लोगो से हमेशा ताल मेल बनाकर रहते थे जिसके कारण खुटार चौकी क्षेत्र की जनता अपने बीच में उनको पाकर काफी खुश रहती थी

विदाई व स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पुलिस स्टाफ प्रधान आरक्षक दीपनारायण, इंद्रभान सिंह,आरक्षक पुष्कर पोरवाल, दिलीप धाकड़,सुनील, रिपोर्टर राघवेन्द्र सिंह गहरवार,रिपोर्टर राजेश वर्मा,रिपोर्टर लक्ष्मीनारायण वर्मा,समाजसेवी शशिभूषण,राजेश सोनी,राजू अम्बेडकर,अर्जुन अंबेडकर, सुनील , दीपक वर्मा ,संजय वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...