ग्वालियर-
शिवपुरीजिले केपिछोर मायापुर थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में बाल विवाह का मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले की दस साल की नाबालिग लड़की की शादी मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के ग्राम नौरावाली में रहने वाले 25 साल के लड़के से की गई है।
24 जून को हुई शादी के मामले में 27 जून को मायापुर थाने मे आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने सबूतों के अभाव में केस दर्ज नहीं किया। एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी पिछोर ने थाने पहुंचकर सबूत सौंप दिए हैं। अब पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
जानकारी के मुताबिक पिछोर तहसील के महुआखेड़ा गांव में रहने वाली दस साल की नाबालिग की मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के ग्राम नौरावली निवासी लोकेंद्र (25) पुत्र जंडेल गुर्जर के साथ शादी हुई है। 24 जून को महुआखेड़ा गांव में बारात आई थी। बाल विवाह की सूचना पर पिछोर एसडीएम उदयसिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी ने अपनी पर्यवेक्षक सुलेखा शर्मा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज परिहार के साथ जांच की थी। जिसमें दुल्हन की उम्र 10 साल और दूल्हे की उम्र 25 साल सामने आई। मौके पर पंचनामा आदि बनवाया गया।
सीडीपीओ तिवारी ने एफआईआर दर्ज करने 25 जून को मायापुर थाने में शिकायती आवेदन दिया था। पुलिस ने प्रमाण मांगे तो सीडीपीओ ने 27 जून को दस्तावेज प्रस्तुत किए। अब 3 जुलाई को थाने आकर फिर से आवेदन दिया है, जिसके साथ शादी का कार्ड, पंचनामा आदि शामिल है। बाल विवाह के इस मामले में वर-वधु पक्ष दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी गई है।
महुआखेड़ा गांव में बाल विवाह संबंधी शिकायती आवेदन सीडीपीओ पिछोर ने दिया है। एफआईआर दर्ज करने के लिए जो दस्तावेज मांगे थे, वो उपलब्ध हो गए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
प्रवीण त्रिपाठी, थाना प्रभारी, पुलिस थाना मायापुर
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal