ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/07/2019
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली द्वारा एक निजी होटल में आज दिनांक 06/07/2019 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार जिले में राज्यसभा

सांसद एवं भाजपा प्रदेश सचिव – अजय प्रताप सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को अवगत कराते हुये भाजपा सदस्यता अभियान प्रारंभ हुआ ।
वही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर लगे बैनर पोस्टर से चित्र नदारत रहे और भाजपा के कर्णधार सबके चहेते स्व. महापुरुष अटलबिहारी – आडवाणी का भी चित्र गायब रहा ।

जिसमे राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि 11 करोड़ सदस्य है और 06 जुलाई 2019 से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 2019 तक यह सदस्यता अभियान चलेगा और हर बूथ पर 20% प्रतिशत सदस्य बनाने का लक्ष्य है सिंगरौली जिले में कुल 1लाख सदस्य बनाये जाएंगे अनुभवी और टेक्नीशियन तरीके से सदस्यता टोल फ्री मो. मिसकॉल नम्बर 8980808080 देकर सदस्यता ले सकते है और प्राथमिक सदस्य को कुल 25 सदस्य बनाने होंगे जो वह सक्रिय सदस्य कहलाएंगे और विधि प्रकोष्ठ व व्यापारी प्रकोष्ठ का दिनांक 8- 9 -10 जुलाई तक यह सदस्यता अभियान चलेगा वही युवा मोर्चा के सभी 07 मोर्चा के 16 जुलाई से 30 जुलाई 2019 तक सदस्यता अभियान चलेगा और नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति बूथों पर 1-1 विस्तारक नियुक्त किये जायेंगे ।
वही 2 अगस्त के बाद भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला रखी जायेगी और आज दोपहर 2:00 बजे से खुटार और जिला भाजपा जिला कार्यालय बैढ़न में 5:00 बजे सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की जायेगी ।
राज्यसभा श्री सिंह ने बताया कि पौड़ी नौगई गांव को गोद लिये हैं जिसका दौरा कर सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर से उनके बीच जाकर हालचाल लेते हुये समस्याए दूर करने का प्रयास करेंगे ।
वही पत्रकार वार्ता में पत्रकारों ने सवाल जवाब किया कि जिले के समस्याएं जैसे- नेशनल हाइवे – 39 बरगवां से सीधी मार्ग आज से लगभग 8 से 9 साल से बन रही है जो अभी तक नही बन पायी है जो पूरी तरह से बड़े – बड़े गड्ढों व कीचड़ों में तब्दील है वाहनों का चलना दूभर हो गया है दुघर्टनाओं की स्थिति बनी रहती है और एयरपोर्ट का कार्य भी रुका हुआ प्रदेश सचिव द्वारा सन्तुष्टपूर्वक जबाब नही दे सके और कार्यो की कागजी कार्यवाही चल रही है सम्बन्धित मन्त्रालय को पूर्व में अवगत कराया गया है और समस्या जस तस बनी हुई है फिल हाल वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की पत्रकारों ने माँग उठायी है ।
उक्त अवसर पर नपानि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष – वीरेंद्र गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष- गिरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक- राजेन्द्र मेश्राम, नपानि अध्यक्ष – चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य- रामनिवास शाह, सिंगरौली विधायक प्रतिनिधि- रामवृक्ष चौरसिया, नरेश शाह, सुंदर शाह, विक्रम सिंह, विनीता कुशवाहा, भारतेन्दु पाण्डेय (जिला मीडिया प्रभारी) सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पत्रकार बन्धु मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal