Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

NTPC विन्ध्यनगर VSTPP थर्मल पावर प्रोजेक्ट अपने दैनिक प्राइबेट विस्थापित मजदूरो के साथ करता है गुलामो सा बर्ताव।।

राजकुमार सिंह/कुलदीप सिंह सन्नी।।

हिम्मत समाचार/सिंगरौली/ सिंगरौली मुख्यालय से करीबन 8 किलोमीर दूर NTPC विन्ध्यनगर VSTPP थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्थापित है जहाँ हजारो की संख्या में विस्थापित व अन्य मजदूर दैनिक मजदूरी कर अपना तथा अपने बच्चों का पालन पोषण

करते है।NTPC कंपनी ने किसानों से नौकरी व रोजगार देने के सर्त पर जमीनें ली थी लेकिन आज विस्थापितों को ठेकेदार के अधिनस्त रख शोषण कराने का काम कर रहा है। आज के समय मे मजदूरो को पूरी मजदूरी नही मिलती उनके हिस्से का पैसा ठेकेदार लूट रहे है और अगर कोई मजदूर उसके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे काम से निकाल दिया जाता है।।

मजदूरो को गेट पर अपना वाहन खड़ा कर कई किलोमीटर जाना पड़ता है पैदल।।।

आप को बता दे कि जहाँ NTPC के अधिकारी कर्मचारी एयर कंडीसन वाहनों से कंपनी में नौकरी करने जाते है वही विस्थापित मजदूर अपना बाइक वाहन गेट पर खड़ा कर पैदल या सायकल से लगभग 4 से 5 किलोमीटर पैदल धूप वारिस में अपने कार्य स्थल पर जाते है उनको अपना बाइक भी कंपनी में ले के जाने की इजाजत नही है अगर गेट से बाइक चोरी हो जाये तो उसका भी कंपनी कोई जिम्मेदारी नही लेती।। कंपनी द्वारा कार्य स्थल तक जाने के लिए किसी प्रकार की कोई ब्यवस्था नही है यहाँ तक की उन्हें अपने वाहन से भी जाने की अनुमति नही है जैसे पुराने जमाने मे गुलामो के साथ बर्ताव किया जाता था वही हाल आज के भी समय विस्थापितों के साथ NTPC विन्ध्यनगर प्रबन्धन द्वारा किया जा रहा है बेचारे विस्थापित अगर इसके खिलाफ आवाज उठाते है तो इन्हें काम से निकाल दिया जाता है यहाँ तक कि इन्हें कंपनी के प्रत्येक गेट से भी अंदर जाने की इजाजत नही है। कम्पनी प्रबन्धन इनके मजबूरी का फायदा खूब उठा रही है।।

गेट पास सेक्सन में भी है मनमानी।।

गेट पास सेक्सन में भी गेट पास के लिए लगे CISF अपने मन मुतावित तरीके से कार्य करते है गेट पास या वाहन पास के लिए पूरा दिन इंतजार करना पड़ता है जिस कार्य को 1 घण्टे में किया जा सकता है उसके लिए पूरा दिन मजदूरो को इंतजार करना पड़ता है।प्राइबेट लोगो को परेसान करने के लिए कम्पनी प्रबन्धन तरह तरह के नियम व कैदे बना रख्खे है।

ऊर्जा मंत्रालय व जिला प्रसासन इसपे ध्यान दे ये भी इंसान है गुलाम नही और अपना घर जमीन इन कम्पनियो को दे के किसी प्रकार की कोई गलती नही की है देश के विकास में अपने जमीनों की कुर्बानी दी है।इन्हें भी वो सारी सुबिधा मिलनी चाहिए क्यो की देश का कानून कहता है कि समान काम का समान बेतन और समान सुविधा मिलना चाहिए।।।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...