_HS-NEWS Rajkumar Singh R p soni_
मध्य प्रदेश-सिंगरौली- जब किसी के साथ कोई अन्यायी अपराध करता तो पीड़ित पुलिस में रिपोर्ट करते हैं कार्यवाही ना होने पर पीड़ित न्यायालय के शरण जा न्याय की गुहार लगाता है जिस न्यायिक आदेश को पुलिस पालन करते हुए अपराधी के प्रति कार्यवाही कर जेल पहुंचाती है। पर जहाँ के पुलिस द्वारा खुद अन्याई अपराधी को भरपूर संरक्षण दिया जा रहा हो वहां पर अपराध का ग्राफ निश्चित ही बढ़ते क्रम में होगा-जिसका खामियाजा एक दिन पुलिस को स्वयं भी

भोगना पड़ता है। *ऐसा ही कुछ जिले के गढ़वा थाना:-* से मामला प्रकाश में आया पीड़ित अनन्ती दवी पति राजकुमार नाई पिता बैजनाथ नाई के :- पट्टे कब्जे की जमीन में गांव-बिरादरी के दबंगो द्वारा जबरन पक्का मकान दना दन निर्माण किया जा रहा है जिन अन्याई दबंगों को *गढ़वा थाना प्रभारी* द्वारा भरपूर संरक्षण दिया जा रहा है पीड़ित

अनन्ती देवी ने बताया कि हमारे पति गरीब मंदबुद्धि के हैं- जिसके चलते हमारे पट्टे कब्जे की जमीन में गांव के ही सारहंग- अन्यायी ज्वाला प्रसाद नाई अपने 3 लोगों के साथ मिलकर हमारे जमीन में जबरन पक्का मकान निर्माण करने लगा जिसकी शिकायत थाना में किए गढ़वा पुलिस मौके में गई अन्याई नाई से अकेले में बात किए और हमें बोले मामला जमीन से संबंधित है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते तुम न्यायालय से आस्थगन आदेश लाओ। जिन के कहने पर छटपटाते हुए हम न्यायालय भागे और दिनांक 30 जनवरी 2019 को तहसीलदार द्वारा यथा स्थित का आदेश जारी हुआ जिनकी कॉपी थाना में दिए, आदेश पा थाना प्रभारी अन्याई नाई से रुपए लेकर मकान निर्माण का पूरा छूट दे दिए, और हमें बोले कि इस आदेश मे हमें रोक लगाने हेतु नहीं लिखा है लिखा कर लाओ, हम गरीब परेशान महिला न्यायालय पहुंच मिन्नत कर दिनांक 21जून 2019 को थाना प्रभारी को पत्र आदेश जारी करा कर दुबारा दिए हैं- जिसके बाद भी गढ़वा थाना प्रभारी द्वारा निर्माण कार्य में रोक नहीं लगाया जा रहा है और सरहंग अन्याई द्वारा लगातार रात दिन अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। हम गरीब महिला दर-दर भटकने को मजबूर हूँ। परेशान महिला वकील के कहने पर पत्रकार के पास पहुंच मदद चाहा गया है।
ऐसे में खबर के माध्यम से जिला पुलिस कप्तान का ध्यान आकृष्ट करते हुए गरीब पीड़ित अनन्ती देवी को न्याय दिलाने हेतु सीघ्र उचित कार्यवाही की मांग की जाती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal