बढ़ता कारवाँ// सिंगरौली //बैढन राघवेन्द्र सिंह – राजेश वर्मा
BK NEWS //बैढन:- 27 जून को जनपद पंचायत बैढन में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया लेकिन मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह अब विवादो में घिरता जा रहा है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह में मिलने वाली राशि 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दिया है लेकिन

सिंगरौली जिले में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में बैनर और पोस्टर से मुख्यमंत्री का फोटो ही गायब दिखाई दिया* मानो यैसा लग रहा है जैसे आज भी सिंगरौली जिले में भाजपा की सरकार हो और अधिकारी भी भाजपाई नजर आ रहे हैं यैसा हम नही बल्कि सूत्र कह रहे है सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में किसी भी कांग्रेस के नेताओं को जिला प्रशासन और *जनपद CEO सुलभ सिंह पोषाम* के द्वारा नही बुलाया गया वही इस विवाह में नीचे से लेकर ऊपर मंच तक भाजपाई नेता दिखाई दिए
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में मुख्यमंत्री कमलनाथ का फोटो न होने पर कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है वही कांग्रेस के नेता इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन ,SDM और जनपद सीईओ की शिकायत मुख्यमंत्री कमलनाथ से करने वाले है
*भाजपा के एजेन्ट है जनपद CEO सुलभ सिंह पोषाम – रामनिवास तिवारी*
जिला कांग्रेस आई टी सेल के जिला अध्यक्ष रामनिवास तिवारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में मुख्यमंत्री कमलनाथ का बैनर व पोस्टर में फ़ोटो न लगाये जाने और किसी भी कांग्रेसी नेता को सामूहिक विवाह में न बुलाने पर कहा है कि जनपद सीईओ सुलभ सिंह पोषाम के द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी का अपमान किया वही तिवारी जी ने जनपद सीईओ सुलभ सिंह पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए कहा है जनपद सीईओ के द्वारा जानबूझकर मुख्यमंत्री का फोटो बैनर व पोस्टर में गायब करवा गया वही जिले में किसी भी कांग्रेसी नेता को नही बुलाया गया जबकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की राशि 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कांग्रेस सरकार के द्वारा लागू किया गया है वही जनपद सीईओ के द्वारा सभी भाजपाइयों को विवाह में सम्मिलित होने के लिए बुलाया गया
वही जनपद पंचायत सीईओ से जब फोन कर ये जानने की कोशिश की गई कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में मुख्यमंत्री का फोटो क्यो नही लगा था तो जनपद सीईओ के द्वारा फोन रिसीव नही किया गया
www.badhatakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal