ग्वालियर-
शिवपुरीमेंपड़ोसी की शादीशुदा बेटी कोएक परिवार के रिश्तेदार द्वारा भगा ले जाने की कीमत पूरे परिवार को उठानी पड़ी। आरोपितों न केवल परिवार पर हमला कर दिया, बल्कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण भी कर लिया। जाते समय आरोपितों ने कहा कि उनकी शादीशुदा बेटी को वापस ले आएं और अपनी बेटी को ले जाएं।
घटना सुबह पांच बजे पिछोर के बामौरकलां थाना अंतर्गत आने वाले नयागांव की है, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। घटना के बाद गांव में तनाव है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है और नाबालिग अभी भी उनकी गिरफ्त में है।
नयागांव में रहने वाले फेरनसिंह लोधी का साला शिवराज पड़ोसी अजब सिंह लोधी की शादीशुदा बेटी को कुछ दिन पहले भगाकर ले गया था। अजब सिंह ने फेरन सिंह से उसकी बेटी को वापस दिलाने की बात कही, जिस पर फेरनसिंह ने असमर्थता जाहिर की। आक्रोशित अजब सिंह अपने साथियों के साथ फेरन के घर पर में पहुंचा और सोते समय फेरनसिंह सहित उसके परिजन पर हमला कर दिया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।
पहले भी भाग गई थी, तब अशोकनगर में की थी शादी
पुलिस ने बताया कि अजब सिंह की बेटी का फेरन के साले से प्रेम प्रसंग था और वह पहले भी उसके साथ भाग गई थी। बाद में पुलिस ने उसे बरामद किया था, जिसके बाद अजबसिंह ने अपनी बेटी की शादी अशोकनगर जिले के एक गांव में कर दी थी।
इनका कहना है
बामौरकलां के नयागांव में जिस नाबालिग को ले गए हैं, उसकी तलाश में टीमें भेजी गई हैं। शादीशुदा महिला के भाग जाने के बाद जब परिजन तलाश में गए तो मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। कुछ को पकड़ लिया है।
– राजेश सिंह चंदेल, एसपी शिवपुरी
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal