ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/06/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड बैढन प्रतीक्षालय के बगल में (आजीविका मिशन आसरा) के नीचे आलोक प्रोविजन स्टोर्स के दुकान में आज शाम लगभग 3:00 बजे काउंटर के दराज में लगभग ₹70 हजार रुपये रखे थे जो अज्ञात चोर द्वारा काउंटर दराज से निकालकर फरार हो गया ।

वही दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकान में कोई स्टाप नही था मात्र पेशाब करने ही गये थे उतने में यह सब काम हो गया और खुला दराज देखकर राजेश गुप्ता भौचक रह गये और वहीं पर श्री गुप्ता से

जानकारी ली गयी तो उन्होंने कहा कि हमारे दुकान में यह पहली घटना नहीं है यह तीसरी घटना है आज से लगभग 1 वर्ष पूर्व में पहली दफा लगभग ₹2 लाख रुपये काउंटर दराज में रखे अज्ञात चोरों द्वारा गायब किया जा चुका है वही दूसरी बार ठीक 1 महीने के अंतराल में दराज से रुपये उड़ा दिये थे रुपये का पता ही नहीं था कितना रहा होगा और आज फिर 1 वर्ष बाद यह घटना सब आपके सामने है जिसकी रिपोर्ट स्थानीय थाना बैढन में तहरीर दी गयी और तहरीर पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्थानीय थाना बैढन की पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोर द्वारा घटनाक्रम कैद है जिसकी गहनता पूर्वक से जांच की जा रही है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal