ग्वालियर- जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया स्थित घर से कोचिंग के लिए निकली किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा के परिजन ने पड़ोसी युवक पर अपहरण का संदेह जताया।
बताया गया है कि गोल पहाड़िया निवासी कक्षा 12 की नाबालिग विगत दिवस घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आई। छात्रा के वापस न आने पर परिजन ने छात्रा की तलाश की तब पता चला कि पड़ोस में रहने वाला अरविंद जाटव के साथ कुछ लोगों ने देखा था। इस पर परिजन युवक के घर पहुंचे तो वह भी गायब मिला। इसके बाद परिजन ने संदेही युवक के खिलाफ छात्रा के अपहरण की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर संदेही की तलाश शुरू कर दी है।
कक्षा 7 की छात्रा से छेड़छाड़ विरोध करने पर दी धमकी
कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार में कोचिंग पढ़कर घर वापस घर आ कक्षा 7 की छात्रा के साथ पड़ोसी रियाज खान ने रास्ता रोक कर छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की शिकायत परिजन से की। इसके बाद परिजन छात्रा को साथ लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal