ग्वालियर-
बिजली कंपनी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपना नया पोर्टल लांच कर दिया है। इस पोर्टल पर उपभोक्ता अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। बिजली बिल भरने सहित बिजली के नए कनेक्शन का आवेदन घर बैठकर कर सकता है। उसे कंपनी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एमपीसीजेड. को. इन पर लॉगिन कर सकते हैं।
बिजली कंपनी की वेबसाइट पुराने ढर्रे पर चल रही थी। इस वेबसाइट से उपभोक्ता को कोई मदद नहीं मिलती थी। छोटे काम के लिए उपभोक्ता को बिजली कंपनी के ऑफिस जाना पड़ता था। कार्यालय में भी सुनवाई नहीं थी, लेकिन कंपनी ने उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए पोर्टल में बदलाव कर दिया। उपभोक्ता की जरूरत की हर जानकारी मौजूद है। इस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने का फीचर जोड़ा गया है। फॉल्ट, बिल सहित अन्य तरह की समस्या की शिकायत उपभोक्ता ऑनलाइन कर सकता है। जिसका रिकार्ड भी उपभोक्ता के पास रहेगा। उपाय एप भी इस पोर्टल से लोड कर सकते हैं। नए कनेक्शन के लिए आवेदन भी पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। इस काम के लिए कंपनी के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है।
उपाय एप का भी लिंक पोर्टल पर
बिजली कंपनी ने तीन साल पहले उपाय एप लांच किया था। यह एप गूगल प्ले स्टोर से लोड होता था। इस वजह से एप के संबंध में जानकारी नहीं थी। मोबाइल पर एप का उपयोग करने वालों की संख्या कम रहती थी, लेकिन उपाय एप की लिंक पोर्टल पर दी गई है।
– उपाय एप पर भी बिल भरने के साथ-साथ उपभोक्ता अपनी हर तरह की शिकायत कर सकता है। इस एप पर होने वाली शिकायत की मॉनीटरिंग भोपाल से होती है।
यह शिकायतें कर सकते हैं पोर्टल पर
-ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। उसके बाद शिकायत का स्टेट्स भी देख सकते हैं।
– ऑनलाइन बिल जमा कर उसका स्टेट्स देख सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से अकाउंट की हिस्ट्री देख सकते हैं।
– दिव्यांगों के लिए स्क्रीन रीडर की भी व्यवस्था की गई है। स्क्रीन रीडर के माध्यम से दिव्यांग भी अपना काम कर सकते हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal