ग्वालियर। पनिहार थाना क्षेत्र में हाईवे पर बेहोशी की अवस्था में मिलीं वृद्धा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से लापता वृद्धों की जानकारी पंचायत के माध्यम से ले रही है।

आधार कार्ड का उपयोग क्यों नहीं करती पुलिस?
बताया गया है कि पनिहार इलाके में नयागांव हाईवे पर एक वृद्ध महिला बेहोश अवस्था में मिली थीं। उन्हें थाने में पदस्थ सिपाही सुनील कुमार ने उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया था। वृद्धा की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई गई है। वह बोलने की स्थिति में नहीं थी, जिससे यह पता नहीं चला कि वह कौन व कहां का रहने वाली है। अस्पताल में उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal