बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन चोरी खुलासा में बताया जा रहा है कि लगभग 06 माह पूर्व दिनांक 04/12/2018 को देवेंद्रनाथ गुप्ता थाना बैढन आकर सूचना दिया कि डिलेवरी कोरियर स्टोर विन्ध्यनगर

रोड बैढ़न से अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोड़कर कोरियर में आये कीमती मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया है जिसमें थाना बैढन में अप. क्र. 895/18 धारा 457, 380 भा.दं.वि.अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला पंजीबद्ध था ।

वही जिला पुलिस अधीक्षक – दीपक कुमार शुक्ला के दिशा – निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर के निगरानी में बैढन कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी ने दल – बल के साथ उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुये थाना क्षेत्र व सीमावर्ती थाना एवं जिले के संपत्ति संबंधी अपराधियों से पुलिस लगातार पूछताछ की जा रही थी विगत 6 माह से

मामले बेसुद था । जिसका आज खुलासा कर दानी घाटी देवास के कंजर गिरोह के 02 सदस्य को गिरफ्तार कर उनसे डेढ़ लाख रुपये की चोरी का सामान 08 नग मोबाइल जप्त किया गया और 02 फरार है बैढन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।
इस बीच मुखबिरों की सूचना एवं जानकारी के आधार पर उक्त घटना के आरोपी गिरोह को पकड़ने हेतु कोतवाली प्रभारी द्वारा एक पुलिस दल रवाना किया की गयी थी विशेष दल देवास रवाना किया गया जहाँ टीम द्वारा अंतरराज्जीय कंजर गिरोह को घेरने की कोशिश की गयी और धार – इंदौर – देवास जिलों में आरोपियों को तलाश लगातार कोशिश की जिसमें कोतवाली पुलिस ने 02 शातिर सन्तोष गोड़िया पिता- गोवर्धन गोड़िया उम्र 30 वर्ष दूसरा- कृष्ण कुमार पिता- मदनदास उम्र -26 वर्ष दोनों निवासी- मउखेड़ा – दानीघाटी थाना- हाट पिपरिया देवास को गिरफ्तार किया धारा 457, 380, 411, 414 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही की गयी और अन्य 02 आरोपी शोलजर कंजर और साकिर कंजर फरार हो गये और पकड़े गये 02 आरोपी को पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार कंजर गिरोह के अंतरराज्जीय चोरो ने डिलेवरी कोरियर स्टोर विन्ध्यनगर रोड बैढन में चोरी करना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर डेढ़ लाख रुपये की कीमती ईएमआई के 08 नग मोबाइल जप्त किये गये और आरोपियों से सघन पूछताछ भी की जा रही है और कुछ और खुलासा होने सम्भावना है ।
उक्त चोरी की बड़ी खुलासा में विध्यनगर थाना प्रभारी- अरुण पाण्डेय और बैढन एसआई- के.एन. मिश्रा के समक्ष पत्रकार वार्ता में सीएसपी श्री सोनकर ने बताया कि यह कंजर गिरोह बहुत ही शातिराने अंदाज से चोरी का अंजाम दिया करते थे जहाँ भी चोरी का अंजाम देते थे तो पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया करते थे बरामद किये गये चोरी की मोबाइल वैष्णो नामक व्यक्ति उपयोग कर रहा था साइबर सेल के माध्यम से संपर्क मोबाइल जप्त कर धारा 411 के तहत कार्यवाही की गयी और इसके पूर्व में जिले से बाहर एक ट्रक खड़े ट्रक में 22 नई मोटरसाइकिल ट्रक में लदे थे जो कटर के माध्यम से पारकर घटना को अंजाम दे चुके है इसके अलावा तीसरे जगह ट्रेन मालगाड़ी बोगी से अमेजन कंपनी की 400 मोबाइल को पार कर चुके जिसे बताते है कि कंजर गिरोह काफी शातिर है घटना को अंजाम देते थे इसी प्रकार कई जगहों पर इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं ।
*उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक- के.एन. मिश्रा, भीपेंद्र पाठक, प्र.आर. संतोष सिंह, डीएन सिंह, आर. संजय परिहार, महेश पटेल, प्रवीण सिंह एवं सायबर सेल प्रभारी प्र.आर. दीपेश पटेल की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal