ग्वालियर- जीवाजी यूनिवर्सिटी में नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल का निरीक्षण दिसंबर में होना है। इसके लिए तैयारियां कैसी चल रही हैं, यह जानने के लिए राज्यपाल की दो सदस्यीय टीम जेयू पहुंचेगी।
टीम कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला तथा वरिष्ठ प्रोफेसरों के साथ टीम नैक की तैयारियों में आ रही समस्याओं के बारे में जानेगी, इसके बाद सभी विभागों का प्रजेंटेशन देखेगी। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां जेयू में दिखाई देंगी, उनकी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी जाएगी। टीम के निरीक्षण के दौरान जेयू में शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी रखा जाएगा।
राज्यपाल की टीम के निरीक्षण के लिए जेयू में तैयारियां चलती रहीं। सभी अध्ययनशालाओं में पिछले 4 साल में क्या रिसर्च प्रोग्राम चलाए गए हैं। कितने रिसर्च पेपर प्रकाशित किए गए हैं, अध्ययनशालाओं का पिछले 4 साल का रिजल्ट क्या रहा है तथा इस दौरान छात्रों को सुविधाएं देने के लिए क्या-क्या किया है, यह जानकारी जुटाई गईं तथा इनके आधार पर प्रजेंटेशन तैयार किया गया।
शिक्षकों की है कमी
जेयू में 1990 में शिक्षकों के 107 पद स्वीकृत किए गए थे। अभी 54 स्थायी शिक्षक अध्ययनशालाओं में अध्यापन कर रहे हैं। करीब 200 शिक्षकों की आवश्यकता है।
शैक्षणिक कैलेंडर का पालन इस सत्र में नहीं किया गया है। परीक्षाएं देरी से शुरू हुईं और रिजल्ट भी देरी से घोषित किए गए हैं।
छात्रों के लिए सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटशन फेसिलिटी शुरू की गई है। मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स व स्वीमिंग पूल का निर्माण अंतिम दौर में है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal