Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर से लापता हुए मुरैना के युवक की करैरा में हत्या! पुलिस ने लाश को जमीन में दफना दिया

ग्वालियर से लापता हुए मुरैना के युवक की करैरा में हत्या!
ग्वालियर
करैरा/शिवपुरी। ग्वालियर से लापता हुए मुरैना जिले के युवक की शिवपुरी के करैरा स्थित एक तालाब में लाश मिली है। परिजनों के पहुंचने पर दो दिन बाद मृतक की शिनाख्त के बाद मामला हत्या का नजर आ रहा है। हालांकि करैरा थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे कार्रवाई की बात पुलिस कह रही है।
 
 
जानकारी के मुताबिक करैरा थाना पुलिस को शैतान पुत्र सरवन परिहार ने 23 मई की सुबह गणेशखेड़ा तालाब में लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। पुलिस ने लाश बाहर निकाली और पीएम कराया। दिन भर शिनाख्ती के प्रयास के बाद लाश को जमीन में दफना दिया। 25 मई को युवक के परिजन ढूंढते हुए करैरा आए। मृतक की शिनाख्त गौरव तोमर (28) पुत्र राजवीर तोमर निवासी खड़ियाहार थाना सिहौनियां जिला मुरैना के रूप में हुई है। गौरव ग्वालियर रेलवे स्टेशन से 22 मई को निकला था। तभी से उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पड़ाव थाना ग्वालियर में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। शिनाख्त कर लेने पर करैरा पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया है।
 
 
लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका
पुलिस के अनुसार गौरव अपनी स्विफ्ट कार टैक्सी पर चलाता है। वहीं पार्टनरशिप में ठेकेदारी करने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गौरव ने किसी को चैक दिया था जो बाउंस हो गया। इसी वजह से तीन लोग ग्वालियर आए और यहां से उसके साथ करैरा आ गए। संबंधित लोगों द्वारा ही गौरव को मौत की नींद सुलाने की संभावना है
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...