BK- NEWS:- सिंगरौली/जयन्त बीते 19/05/2019 को जयन्त पुलिस चौकी क्षेत्र जैतपुर में लगभग 3 बजे दिन में घर के अंदर महिला के साथ मार पीट के बाद बंधक बना कर लाखो की डकैती करने वाले चोरो का अभी तक किसी प्रकार का खुलासा नही हो पाया तभी दूसरे दिन NPCC कालोनी जयन्त में दूसरी चोरी को चोरो ने अंजाम दे डाला और उसका भी खुलासा अभी तक न होना क्षेत्र में लोगो के अंदर दहसत का माहौल बना हुआ है।

आप को बता दे कि कुछ माह पहले जयन्त पुलिस चौकी क्षेत्रअंतर्गत लक्ष्मी मार्केट जयन्त में एक आभुषण की दुकान में दुकान का सटर तोड़कर लाखो की चोरी की गई थी दूसरी चोरी शंकर मार्केट जयन्त में कपड़ा दुकान का छत तोड़ कर लाखो के कपड़े पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया उन चोरियो का अभी तक किसी प्रकार का पता नही चला ऐसी कई चोरिया अभी भी जयन्त चौकी क्षेत्र में अन बुझी पहेली बनी हुई है।।
लोगो का कहना है कि जयन्त पुलिस चौकी में सालो से पदस्त आरक्षक, प्रधान आरक्षक मौजूद है जो क्षेत्र के सभी लोगो को अच्छी तरह से पहचानते है उसके बाद भी चोरो का पता न चल पाना कही न कही पुलिस पर ही सवालिया निशान खड़ा करता है ।जिसके कारण ये सब वारदाते हो रही है और उसका खुलासा नही हो पा रहा है।।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal