बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन रिलायंस कोल माइंस अमलोरी – मुहेर के द्वारा लगातार किये जा रहे अनियंत्रित हैवी ब्लास्टिंग से आस – पास के गाँव के विस्थापित लोग काफी डरे व सहमे हुये है कल दिन शुक्रवार को लगभग 2 बजे से 2:30बजे के बीच रिलायंस द्वारा इतनी हैबी तीब्र गति से ब्लास्टिंग की गयी कि समूचा इलाका दहल उठा माने लगा कि जैसे भूकंप आ गया हो ।

ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन को पूर्व में लिखित व पत्र के माध्यम से आग्रह किया जा चुका है कि उक्त कंपनी के द्वारा किये जा रहे हैबी ब्लास्टिंग पर जनहित को देखते हुये तत्काल रोक लगायी जाय और कभी भी बड़ी

जन हानि हो सकती है व माइंस के नजदीकी प्रभावित गांव अमलोरी बस्ती व भकुआर है जहाँ के लोग ब्लास्टिंग के वजह से काफी आहत हैं और उनके घरो में भारी दरारे आयी है बताते है जो हैबी ब्लास्टिंग के चलते पूर्व में कई लोगो के मकान जमीदोज भी हो चुके है ।
*जिसकी हैवी ब्लास्टिंग को रुकवाने हेतु ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कराते हुये कार्यवाही की मांग की है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal