Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

धार्मिक स्थल की बाउण्ड्रीवॉल तोड़ने पर विवाद

ग्वालियर-
 
निम्बालकर की गोठ में एक धार्मिक स्थल की बाउण्ड्रीवॉल तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और झूमाझटकी की स्थिति बन गई। जाम और हंगामे की खबर लगते ही जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
निगम प्रशासन पर शिकायत पहुंची थी कि समुदाय विशेष ने धार्मिक स्थल के नजदीक सरकारी जमीन पर बाउण्ड्रीवॉल कर ली है। शिकायत पर दक्षिण विधानसभा के मदाखलत अधिकारी शशिकांत शुक्ला और क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र सिंह भदौरिया अमला लेकर पहुंचे और बाउण्ड्रीवॉल गिरा दी, इससे विवाद हो गया। शुक्ला ने भवन अधिकारी प्रदीप वर्मा को सूचना दी। थोड़ी ही देर में एक संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। आसपास के लोग भी उनके समर्थन में आ गए। इससे हालात तनावपूर्ण हो गया। खबर लगते ही एडीएम संदीप केरकेट्टा, एसडीएम सीबी प्रसाद, अनिल बनवारिया, एडिशनल एसपी सतेन्द्र तोमर भारी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने में एक घंटा तक हालात तनावपूर्ण रहा। सुरक्षा की दृष्टि से देर रात तक पुलिस मौके पर डटी रही। क्षेत्राधिकारी भदौरिया ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर जमीन व बाउण्ड्रीवॉल निर्माण संबंधी दस्तावेज मांगे जा रहे थे, लेकिन निर्माणकर्ता दस्तावेज नहीं दे रहे थे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...