ग्वालियर
बेंगलुरु से चलकर निजामुद्दीन जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस में 10 से 12 बदमाशों ने रात 12:30 बजे 5 कोच में यात्रियों के साथ लूटपाट की। कर्नाटक एक्सप्रेस में डकैतों ने लूट को अंजाम ट्रेन के भोपाल से निकलने के बाद भदभदाघाट व सलामतपुर के बीच दिया। ट्रेन में पहले से सवार कुछ बदमाशों ने चेनपुलिंग कर दी। ट्रेन के रुकते ही हथियार लेकर बाहर खड़े बदमाश स्लीपर कोच में घुस गए और काफी देर तक लूटपाट की। महिलाओं की सोने की चेन, कान के बाले व कुछ यात्रियों के नगदी लूट ली। इसके बाद डकैत हथियार लहराते हुए ट्रेन से उतर गए। स्लीपर कोच एस 5, 7, 8,10 व 13 में बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की। कुछ यात्रियों की नगदी भी लूट ली, लेकिन उन्होंने प्रकरण दर्ज नहीं कराया है। दो महिला यात्रियों ने ही शिकायत दर्ज कराई है।
झांसी में कुछ यात्रियों ने दर्ज कराई एफआईआर
लूटपाट को अंजाम देने के बाद डकैत उतर गए। इसके बाद टीटीई ने झांसी में कंट्रोल को सूचित किया। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर पीड़ित महिला नंदा को प्राथमिक उपचार मिला। उक्त महिला के कान के बाले छीन लिए थे, जिसके चलते महिला का कान फट गया। मामले की सूचना जीआरपी को मिलने पर ग्वालियर में जीआरपी ने ट्रेन को अटेंड किया। कर्नाटक एक्सप्रेस गुरुवार को सुबह 5:55 बजे ग्वालियर आई। सब-इंस्पेक्टर एल-ठाकुर ग्वालियर से आगरा तक गए और लक्ष्मी व नंदा की ओर से शून्य में प्रकरण दर्ज कर भोपाल डायरी भेज दी है।
ट्रेन में
10-12 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
स्लीपर कोच एस-13 में मथुरा जा रही महिला यात्री नंदा के कान का बाला खिड़की के बाहर से खींच लिया। बाला खींचे जाने पर महिला नींद से हड़बड़ा कर उठीं, जिसके चलते उसका कान फट गया। महिला के कान से खून निकल आया। झांसी पहुंचने पर महिला को उपचार मिला और यहां जीआरपी पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। वहीं एस-5 में यात्रा कर रहीं लक्ष्मी की डकैतों ने सोने की चेन लूट ली। जीआरपी थाना के सब-इंस्पेक्टर का कहना है कि बदमाशों की संख्या 10 से 12 यात्री बता रहे थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal