ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 12/05/2019
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन राजीव चौक (माजन मोड़ के पास) टेलर वाहन क्र. यूपी 64 AT 5437 चालक – राजेश यादव ने यातायात पुलिस एएसआई – वर्मा पर आरोप लगाते हुये कहा कि आज दिनांक 12/05/2019 को दोपहर करीब 12:30 बजे नो एंट्री खत्म होते ही टेलर वाहन लेकर जा रहा था तभी यातायात पुलिस थाना के पास एक पुलिस कर्मी द्वारा रोका गया और दूसरे पुलिस कर्मी ने कहा कि जाइये इतने में चालक खाली

टेलर वाहन को लेकर जाने लगा तभी एएसआई वर्मा द्वारा वाकी टाकी से स्टेरिंग में बैठे चालक- राजेश यादव पिता – शंभू प्रसाद यादव उम्र 21 वर्ष निवासी – खटाई चितरंगी को हाथ में मार दिया जिसके कारण चोटे आयी है जिसे जिला चिकित्सालय बैढन में उपचार चल रहा है और ड्राइबर द्वार कहा गया कि हमारी क्या गलती हमको अनायास के मार दिये हाथ नही उठ रहा है काफी दर्द हो रहा है व डॉक्टर को दिखाया तो एक्सरे कराने व इंजेक्शन लगवाने के लिये कहा गया, हकीकत क्या है ये तो जांच का विषय है।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal