Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली कलेक्ट्रेट क्षेत्र को “सिविल लाइन” नामकरण का हुआ भूमिपूजन शासकीय तौर पर “सिविल लाइन्स” नामकरण हेतु नपानि आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 10/05/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के स्थानीय लोग सार्वजनिक रूप सिंगरौली कलेक्ट्रेट क्षेत्र राजीव चौक (माजन मोड़) से लेकर जिला न्यायालय तक सिविल लाइन क्षेत्र घोषित कराने हेतु कलेक्ट्रेट गेट के पास के 21गीला नारियल व मिष्ठान के साथ पुरोहित द्वारा विधिवत मंत्रोचार के साथ नामकरण किया गया जिसमें रखे मिष्ठान प्रसाद चढ़ाकर व नारियल को तोड़कर “सिविल लाइन्स” का नामकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें एक दूसरे को प्रसाद वितरण करते हुये और दूसरों की बधाई दी और सभी खुश नजर आये और कहा कि जरूरत पड़ने पर हम सब एक रहेंगे वही कलेक्ट्रेट गेट के सामने यात्री प्रतीक्षालय में एक फ्लैक्स बैनर में “सिविल लाइन” लिखवाया लगाया गया ।

शासकीय तौर पर *”सिविल लाइन्स”* का नामकरण दिये जाने हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त के नाम मुख्य कार्यपालन यंत्री – व्हीपी उपाध्याय को मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया है ।

वही पर बताया गया है कि शहर की पहचान व रहन-सहन संस्कृति एवं शांत वातावरण के आधार पर उस क्षेत्र को *”सिविल लाइन”* का दर्जा दिया दिया जाता है जिससे शहर की पहचान उसके नाम से दिखती है ठीक उसी तरह सिंगरौली शहर का भी पहचान बनाने के लिये सिंगरौली कलेक्ट्रेट क्षेत्र सबसे उपयुक्त दिखाई देता है चूंकि सिंगरौली शहर में दुनिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट एनटीपीसी एवं नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कार्यरत है और सिंगरौली नगर स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश का तीसरे स्थान का दर्जा भी प्राप्त कर लिया है इसलिये नगर पालिक सिंगरौली को “सिविल लाइन” घोषित कर क्षेत्र का नामकरण सिविल लाइन से जाना जाये ।

मौके पर मुख्य रूप से डॉ.डी.डी. मिश्रा, अजय द्विवेदी, अभिषेक जायसवाल, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, हरीशचंद्र पाण्डेय, कार्तिक वर्मा, रामदेव सिंह बघेल, सुनील तिवारी, आशीष शुक्ला, सोनेलाल पटेल, सत्यम केसरी, रामेश्वर दुबे, मुनव्वर अली, आसिफ अली, राकेश पाण्डेय, राजेश्वरी दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...