ग्वालियर-
बिलौआ तिराहे के पास एक डंपर चालक ने लापरवाही बरतते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार नंदिता शर्मा, इशिका शर्मा और विकास शर्मा निवासी नाका चंद्रवदनी दोपहर 12 बजे शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से ग्वालियर जा रहे थे। बिलौआ तिराहा स्थित सिद्घि विनायक पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर के चालक ने लापरवाही बरतते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिसमें नंदिता शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर खड़े लोगों ने घायलों को तड़पता देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भिजवाया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal