Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा शहर- सोनी शोरूम से अर्द्धरात्रि अज्ञात चोरो ने गल्ले से चुराए 15लाख रूपये, थाने से400 मीटर की दूरी पर चोरी

ग्वालियर-
अब डबरा शहर चोरो की चारागाह बनता जा रहा है कब चोर किसके मकान और प्रतिष्ठान को निशाना बना ले कहां नहीं जा सकता

खाकी के गश्त को भेदते हुए शातिर चोर पुलिस को खुले आम चुनौती पर चुनौतियां देते चले जा रहे है और अभी तक एकाध चोर को छोडकर कोई बहुत बडी सफलता पुलिस के हाथो नहीं लगी है और अज्ञात चोरो शहर के  व्यापारी डबरा इलेक्ट्रानिक्स सोनी शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए गल्ले को तोडकर उसमें रखे तकरीबन 15लाख रूपया चोरी करके ले गए और शातिर चोर छोटे नोटो को छोडकर सिर्फ बडे नोटो को ही ले गए चोर शोरूम के बगल वाले मकान के जीने से शोरूम के अंदर घुसे पुलिस पूरे मामले की जांच-पडताल में लगी हुई है हालांकि पुलिस ने चोरी की पडताल के लिए स्नोफर डाॅग बुलाए थे लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली लेकिन वहीं पुलिस की बात करे तो पुलिस यह भी दावा कर रही है कि इस चोरी का पटाक्षेप अतिशीघ्र कर दिया जाएगा।
45 दिन में 18वीं चोरी सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत..
दरअसल, सुभाष गंज स्थित मुख्य मार्ग एसबीआई बैंक के पास शहर के हद्रय स्थल पर स्थित व्यापारी राहुल जैन का डबरा इलेक्ट्रानिक्स के नाम से इलेक्ट्रानिक उपकरणो का बहुत बडा शोरूम है बीती रात्रि अज्ञात चोर शेारूम के अंदर शोरूम से लगे मकान के जीने के रास्ते से शोरूम के अंदर घुसे और पाना और पेचकस से गल्ले को तोडकर उसमें रखे करीब15 लाख रूपये अज्ञात चोर चोरी करके ले गए ऐसा मीडियाकर्मियो को व्यापारी राहुल जैन ने बताया है उन्होने बताया कि अज्ञात चोर गल्ले में 100-100 के नोटेा की भी गडिडयां रखी हुई थी जिन्हे चोर नहीं ले गए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ चोर ने वारदात को किस अंदाज में अंजाम दिया पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही है।

सोनी शोरूम में हुई चोरी की वारदात से शहर के अंदर सनसनी फैल गई व्यापारी अब दहशत में दिखने लगे तमाम व्यापारी अब शोरूम के सामने इकटठे हो गए हालांकि सिटी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियो में उपनिरीक्षक बीएल यादव, पीएसआई गणेशलाल और आरक्षक जीतेन्द्र तिवारी के साथ शोरूम के अंदर पंहुचे और चोर द्वारा दी गई वारदात स्थल को बारीकी से जांच-पडताल भी की पुलिस उक्त मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है।

अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद..

बेखौफ चोर नहीं जानता था कि जिस वारदात को वह अंजाम दे रहा है वह स्वयं तीसरी आंख में कैद हो रहा हैपुलिस इस मामले को चुनौती के रूप में ले रही है।

पुलिस ने डाॅग मंगाकर चोर की शुरू की पडताल, कोई सफलता नहीं……

सोनी शोरूम में चोरी की वारदात के बाद मौके पर पंहुचे सिटी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने प्रारंभिक जांच के बाद तत्काल स्फेानर डाॅग भी बुलाए लेकिन डाॅग को कोई भी सफलता नहीं मिली।

जहां तक सिटी थाने के अंतर्गत हुई चोरी की बात करे तो पुलिस के रोजनामचा के अनुसार 45 दिन में 18 बीं चोरी है!
कम पुलिस फोर्स पुलिस के लिए मुसीबत..

जहां तक सिटी थाने की बात करे तो जनसंख्या की दृष्टि से उतना पुलिस फोर्स मौजूद नही है जितना कि पुलिस फोर्स सिटी थाने में पदस्थ होना चाहिए वर्तमान की स्थिति देखे तो सिटी पुलिस थाने में एक भी प्रधान आरक्षक नहीं है जबकि 15 प्रधान आरक्षक की पद स्थापना इस थाने में है ठीक यहीं स्थिति आरक्षको की है कि 44 आरक्षको में मात्र 22 आरक्षक है और 11 से 12 सब इंस्पेक्टर इस थाने में पदस्थापना है लेकिन मात्र 5 सब इंस्पेक्टर ही थाने में पदस्थ है उचित है कि जब पुलिस फोर्स होगा ही नहीं तो चोरी की वारदात होना स्वाभाविक है क्योकि रात्रि गश्त के लिए सिटी थाने के पास पुलिस फोर्स है ही नहीं।

इनका

सोनी शोरूम में अज्ञात चोर ने लाखो की नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पडताल वारदात स्थल पर पंहुचकर की पुलिस के हाथ कुछ क्लू लगे है क्योकि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है पुलिस इस मामले का पटाक्षेप अतिशीघ्र करेगी।
सुदेश तिवारी -सिटी थाना प्रभारी डबरा

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...