Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दो अलग-अलग हुई चोरियों में डेढ़ लाख से अधिक सामान के साथ नाबालिक सहित 09 लोगो को बैढन पुलिस ने गिरफ्तार मिली बड़ी कामयाबी।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/05/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस दिनांक 04/05/2019 को बृजेश कुमार शाह ग्राम – हिरवाह ने थाना बैढन में आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 29/04/2019 को रात्रि मेरे घर के पास ट्यूबेल में लगे समर्सिबल पंप को अज्ञात

चोरों द्वारा चुरा ले गये है जिस पर अप.क्र. 331/19 पंजीबद्ध किया गया ।

वही इसी तरह दूसरा फरियादी शक्ति प्रसाद सरकार थाना में रिपोर्ट किया कि मैं कुछ दिनों के लिए कोलकाता चला गया था वापस आकर देखा तो मेरे घर का दरवाजा टूटा हुआ था एवं घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था अज्ञात चोरों द्वारा मेरे घर में घर का सामान सामान गहना ऐसी पंखा कपड़ा कम्प्यूटर प्रिंटर व कांच के बर्तन इत्यादि समान अज्ञात चोरों ने चुरा ले गये हैं थाना में अप. क्र. 325/19 धारा 457, 380 भा.द.वि.कायम कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त घटना के संबंध में थाना प्रभारी बैढन को जिला पुलिस अधीक्षक – दीपक कुमार शुक्ला ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिये दिशा- निर्देश दिये गये और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गयी ।

वही मुखबिर सूचना के आधार पर उपरोक्त वारदात के आरोपियों को गठित टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला जिसमे उक्त अप. क्र. 325/19 धारा 457 380 भा. दं. वि. आरोपी (1) अरविंद उर्फ लालमन शाह पिता दुबई शाह उम्र 21 वर्ष निवासी देवरा – बैढन (2) अजय पिता अलिंद शाह उम्र 21 वर्ष निवासी- देवरा, (3) मुकेश पिता – तेजबली शाह उम्र 18 वर्ष निवासी- देवरा बैढन को गिरफ्तार किया गया उपरोक्त वारदात में चोरी गयी ए.सी. एवं अन्य सभी सामान हूबहू उक्त बदमाशों से बरामद की गयी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹130000/- रुपये की पायी गयी ।

इसी तरह अप. क्र. 331/19 के आरोपियों को भी मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया नाम इस प्रकार है (1) सुरेश कुमार शाह पिता- छोटेलाल शाह उम्र 21 वर्ष निवासी- गनियारी बैढन, (2) विकास कुमार शाह पिता सेतलाल शाह उम्र 26 वर्ष निवासी- गनियारी, (3) रविचंद शाह पिता बलदेव शाह उम्र 18 वर्ष निवासी – गनियारी (4) सूरज शाह पिता अंजनी शाह उम्र 19 वर्ष निवासी – गनियारी, (5) बाबूचंद शाह पिता – रामविदेश का उम्र 18 वर्ष निवासी – गनियारी – बैढन, (6) नाबालिक बालक (परिवर्तित नाम) दिनेश शाह पिता- रामसुरेश शाह उम्र 17 वर्ष निवासी- देवरा बैढन को गिरफ्तार किया गया जिनसे प्रकरण में चोरी गयी समर्सिबल पंप एवं अन्य सभी सामान बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत ₹30000/-रुपये की बतायी जा रही है ।

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे व नगर पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर ने पत्रकार वार्ता कर दोनों चोरियो का खुलासा किया जिसमे कुल लगभग 01 लाख 50 हजार रुपये से अधिक का जप्त सामान इस प्रकार है 01 नग समर्सिबल पंप, 150 फीट केबल, 01 नग ए.सी. (लॉयड कंपनी),02 सेलिंग फैन, 01 नग मॉनिटर, 01नग सीपीयू , 01 नग प्रिंटर, 01 नग प्रेस, गहने का एक बॉक्स, 01 नग वाटर फिल्टर एवं कांच के बर्तन कुल कीमती लगभग ₹150000/- रुपये का है ।*

बताया जा रहा है कि विकास शाह एवं सुरेश शाह से पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराध में गिरफ्तार किये गये इसी तरह दोनों वारदातों में उपरोक्त बदमाशों से लगभग 1 लाख पचास रुपये की संपत्ति बरामद हुई थी ।

*उक्त इस बड़ी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी, एसआई- अश्वनी शुक्ला, एएसआई – बीपी कोल, प्रधान आरक्षक – अरविंद द्विवेदी, आरक्षक- पंकज चौहान, जितेंद्र सेंगर, महेश पटेल, श्यामसुंदर बैस, महेश पटेल, प्रवीण सिंह, सुनील सिंह की अहम भूमिका रही ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...