
सिकंदरपुर(बलिया) अखिल भारतीय भोजपुरी समाज बलिया की एक आवश्यक बैठक कठमुक्तेश्वर धाम कटघरा में शुक्रवार को संपन्न हुआ । बैठक में भोजपुरी भाषा के आठवीं सूची सम्मिलित करने की मांग पर बल दिया गया पूर्वांचल, बिहार के पश्चिमाञ्चल को मिलाकर काशी प्रांत को भोजपुरी की राजधानी बनाने की सरकार से मांग की गयी । भोजपुरी भाषा का शब्द कोष बनाने के साथ ही भोजपुरी राज्य के गठन एवं भोजपुरी के संवैधानिक मान्यता प्रदान करने हेतु रणनीति बनाई गई । बैठक में रविन्दर यादव , विजय बहादुर यादव ,कवि भोजपुरी भूषण नंद जी नंदा ,रमाशंकर मनहर, राजेंद्र प्रसाद विद्रोही ,डॉक्टर जितेंद्र स्वार्थी, फतेहचंद बैचैन , रमाकांत सिंह ,सुभाष चंद्र ,आदि लोग उपस्थित रहे । अध्यक्षता डॉ बालकृष्ण यादव संचालन रविंद्र यादव ने किया ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal