ग्वालियर-
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशानुसार एएसपी देहात सुरेन्द्र सिंह गौर व एसडीओपी देवेंद्र सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में सिटी पुलिस थाना प्रभारी सुदेश तिवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत डबरासिटी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी को मुखबिर पॉइंट के आधार पर आईपीएल सट्टा लगाने की सूचना मिली तब सिटी पुलिस थाना टीम ने मौके पर पहुंचकर सट्टा लगा रहे 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सिटी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि मुखबिर प्वाइंट के आधार पर सूचना मिली कि सिटी थाना क्षेत्र के ढीमर मोहल्ले में कुछ लोग आईपीएल का सट्टा लगा रहे हैं तब सिटी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आईपीएल का सट्टा लगा रहे 5 सटोरियों को अपनी हिरासत में लिया है वहीं इनके पास से क्रिकेट सट्टे का 13 लाख का हिसाब-किताब दर्ज डायरी, पेन, ₹37000 की नगदी, 6 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त की है।
पुलिस ने सटोरियों की पहचान मैं बताया देवेन्द्र शर्मा पुत्र अशोक शर्मा उम्र 34 वर्ष नि. जगदम्वा कालोनी, अंकित शर्मा पुत्र सतीश शर्मा उम्र 24 वर्ष नि. शिव कालोनी, खगेन्द्र शर्मा पुत्र जायेन्द्र शर्मा उम्र 26 वर्ष शिव कालोनी, खुशाल छावड़ा पुत्र संजय छावड़ा उम्र 23 वर्ष नि. ढीमर मोहल्ला, देवेश पुत्र ठाकुरदास उम्र 22 वर्ष नि. ढीमर मोहल्ला इन पांचो को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं ।
उक्त कार्यवाही मैं सिटी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी के अतिरिक्त उपनि. बी. एल. यादव, आरक्षक अभिनास पटसारिया, रामबरन लोधी, दीपक सिंह, योगेश सिंह, सुनील अनारे, जगदेश सिंह की अहम भूमिका रही
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal