Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कलेक्टर ने व्यस्तता के बावजूद किया मतदान वही बुजुर्ग 116 वर्ष महिला नवली देवी ने किया मतदान।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन लोकसभा निर्वाचन के लिये सिंगरौली जिलें में 29 अप्रैल को शातिंपूर्वक मतदान संम्पन्न हुआ ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी – केवीएस चौधरी ने निर्वाचन कार्य की तमाम व्यस्तताओं के बीच अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उन्होनें ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय विन्ध्यनगर मतदान केन्द्र पहुचकर मतदान किया और उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती कुन्दना चौधरी ने भी मतदान किया और जिला पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों ने किया मतदान किया ।

सिंगरौली जिलें के तीनो विधानसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल को मतदान कराया गया और मतदान प्रातः7ः00 बजें से शाम 6ः00 बजें तक किया गया जिसमें मतदान के लिये मतदान केन्द्रों में व्यापक प्रबंध किये गये थे लोकतंत्र में हर मत का महत्व होता है इसे चुनाव कार्य में तैनात अधिकारियों ने अपने मताधिकार का उपयोग करके जाहिर किया और जिले भर में मतदान केन्द्रों पर कानून और व्यवस्था की निगरानी करने के बीच जिला पुलिस अधीक्षक – दीपक शुक्ला ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और वही वन मण्डल अधिकारी- विजय सिंह और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी – प्रियंक मिश्रा ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

*चुनाव कार्य में की व्यस्तताओं से समय निकालकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना ने भी मतदान किया और निर्वाचन कार्य में तैनात अन्य अधिकारियों ने भी समय निकालकर मतदान के पवित्र कर्तव्य का निर्वहन किया ।*

मतदान के लियर सभी आयु वर्ग के मतदाताओं में उत्साह दिखायी दिया और मतदान केन्द्रों में युवा मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं की लम्बी – लम्बी कतारे देखी गयी और मतदान करने में बुर्जुग मतदाता भी पीछे नही रहें।

सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र क्र. 127 माध्यमिक शाला पिपराझापी में 116 वर्ष की मतदाता *नवाली देवी* ने मतदान किया और *ऐ सीधी संसदीय क्षेत्र ही नही संभवतः पूरे मध्यप्रदेश की सबसे अधिक आयु की मतदाता होगी ।*

उन्हें उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाये तथा प्रभारी अधिकारी समाजिक न्याय डॉ. एस.एम.पी शर्मा ने मतदान में सहयोग किया और उनके जैसा उत्साह और जज्बा हर मतदाता में होना चाहियें और उन्होनें 116 वर्ष की आयु होनें के बावजूद लोकतंत्र के इस महायज्ञ में मताधिकार का उपयोग करके अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है और वही पर जो लोग बहाने बनाकर व्यस्तता बताकर या अन्य किसी कारण से मताधिकार के लिये मतदान केन्द्र में नही जाते है उनके लिये *नवाली देवी* द्वारा किया गया मतदान सीख की तरह है। इसी तरह का उत्साह यदि हर मतदाता में हो तो निश्चय ही “लोकतंत्र का महापर्व” सफल होगा ।

www.badhtakarwa.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...