ग्वालियर| चंबल ग्वालियर अंचल की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव अभियान को गति देने कई बड़े नेता जल्द ही दौरे पर आएंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, बसपा सुप्रीमो मायावती सहित कई अन्य नेता शामिल हैं। भाजपा की सभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मई को ग्वालियर आ रहे हैं।

इससे पहले 1 मई को इटारसी जाएंगे। अंचल की ग्वालियर, मुरैना, भिंड आैर गुना संसदीय सीट के लिए 12 मई को मतदान होना है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, श्री मोदी 6 मई को मेला मैदान में भाजपा की संभाग स्तरीय चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा में ग्वालियर सीट से चुनाव लड़ रहे विवेक शेजवलकर, मुरैना से उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आैर भिंड की प्रत्याशी संध्या राय सहित कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। उधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 30 अप्रैल को दोपहर में मुरैना पहुंच रहे हैं। वे वहां एसएएफ ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी नेताआें ने इन दोनों कार्यक्रमों की पुष्टि की है। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को भिंड आएंगे।
मायावती 4 को अशोकनगर में
बसपा प्रमुख मायावती 4 मई को अशोक नगर पहुंचेंगी। उनके साथ ही सपा की डिंपल यादव भी बसपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा में माैजूद रहेंगी। लेकिन अभी उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal