बढ़ता कारवाँ/सीधी – सिंगरौली आज रोली मेंमौरियल हाल सीधी मे सर्व कल्याणकारी ब्राह्मण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजीव शुक्ला के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

बैठक सामाजिक मुद्दों पर जैसे विंध्य क्षेत्र का बेहतर विकास कैसे हों और कौन कर सकता है इसके *”ब्राह्मण कल्याण बोर्ड आयोग”* के गठन कों लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जो ब्राह्मण समाज के कल्याण की बात करेगा वही ही देश मे राज करेगा और उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार पूर्ण रूप से ब्राह्मण विरोधी मोदी सरकार में ब्राह्मणों का जितना तिरस्कार किया गया उतना कभी नहीं हुआ है मुरली मनोहर जोशी जैसे कई बड़े ब्राम्हण दिवस आज हाशिए पर धकेल दिये गये और वर्तमान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन स्वर्गीय अनंत कुमार की पत्नी एवं शांताराम जैसे वरिष्ठ भाजपा दिग्गजों को आज पार्टी के मुख्यधारा से अलग – अलग कर दिया गया है उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह ने ब्राह्मण समाज के लिए बहुत कार्य किया है वह हमेशा ब्राह्मणों की मदद के लिये तत्पर रहते थे उन्होंने कहा कि उनके पुत्र अजय सिंह राहुल उसी परंपरा का निर्वहन करते हुये हमेशा ब्राम्हण समाज की सेवा में कोई कोताही नहीं करते उनके पास कोई विरोधी दल का भी किसी मदद के लिए जाता है तो वह उसे निराश नहीं होने देते सर्व उन्होंने कहा कि बिन क्षेत्र के बेहतर विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए अजय सिंह राहुल को लोकसभा का चुनाव जीताकर सांसद बनना बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि कल्याणकारी ब्रह्मण संघ बसुधैब कुटुम्बकम की विचारधारा मे कार्य करती है औऱ सर्वे भवन्तु सुखिन के सिधांत की विचारधारा मे विश्वास करती है ।
संगठन का जैसा नाम है उसी तरह का कार्य भी है सभी समाज का चहुंमुखी विकास हों उन्होंने कहा कि सीधी जिले मे संगठन के 10 हजार से ऊपर सदस्य है सभी राहुल भइया कों सहयोग करेंगे औऱ विजयी बनायेंगे ।
*कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अजय सिंह राहुल भैया चित्रकूट विधायक पं.नीलन्सु चतुर्वेदी , पूर्व मंत्री प्रेमनारायण मिश्रा सागर , जनपद अध्यक्ष रीवा पं.सिधार्थ शुक्ला, चिकित्सा अधिकारी ओ.पी .शुक्ला, पं.लालज़ी शुक्ला , जगदीश शुक्ला छतरपुर, राकेश गुर्जर मुरैना , अजय मिश्रा रीवा, अजय पाण्डेय, श्रीकांत मिश्रा , जय प्रकाश गौतम, पवन मिश्रा , सुरसरि पाण्डेय, अनीता पाण्डेय,आर के शुक्ला, दीपनारायण द्विवेदी, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, प्रदीप कुमार शर्मा भिंड, हरिशंकर तिवारी रामपुर, मनोज मिश्रा, धनंजय चतुर्वेदी सतना सहित हजारों सदस्यों के साथ राहुल भैया कों दिया समर्थन और कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र द्विवेदी ने किया औऱ आभार प्रदर्शन जानबी गौतम ने किया
उक्त कार्यक्रम मे सीधी, रीवा , सतना बैढन, सिंगरौली, चुरहट, चितरंगी , मोरवा, देवसर, कोष्ठा, करोडिया, पटेहरा, मोहनिया, कम्है, बढ़ोरा, रामपुर नैकिन, हत्था, खैरा सहित कई गांव से ब्राम्हण शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal