बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सीधी /सिंगरौली संसदीय क्षेत्र -11 प्रत्याशी -.अजय सिंह राहुल (मध्य प्रदेश पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष) ने सिंगरौली जिले के निगरी, सरई, बरगवॉं – मोरवा मे चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस को मतदान करने हेतु जनता से समर्थन मांगा है और श्री सिंह ने जनता से कहा कि भाजपा सरकार को अब उखाड़ फेकने की जरूरत आ गयी है।
इस दौरान भारी संखया मे उनके समर्थक मौजूद रहे, रवि तूफानी दौरे में सिहावल विधायक व मध्य प्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री – कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल भैया को जिताने की अपील करते हुये कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ किया गया और पेंशन योजना 300/- से बढ़ाकर ₹600/- कन्या विवाह योजना 26000 से बढ़ाकर ₹51000, बिजली बिल हाफ, 70% युवाओं को रोजगार लागू करने का काम मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने किया है
जिले के बरगवां बाजार व मोरवा बाजार में प्रत्येक दुकानदारों व रहवासियों के बीच जाकर “डोर टू डोर” जन सम्पर्क कर रहे है और कैबिनेट मंत्री श्री पटेल व श्री अजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार 15 वर्ष रही लेकिन सीधी – सिंगरौली सड़क की दुर्दशा जस की तस बनी हुई है हिचकोले खाते है ।
वही मोरवा के सभा में सिंगरौली क्षेत्र के सैकड़ों अग्रहरी परिवारों ने क्या कांग्रेस की सदस्यता ली और बाजार में दिखा उत्साह का माहौल रहा और कहा कि ऐसे में भाजपा की जुमला सरकार को कुर्सी से हटाने का वक्त आ गया है ।कांग्रेस के प्रदेश सचिव – अमित द्विवेदी ने सिंगरौली विधान सभा के खम्हरिया सहित कई सेक्टरो मे चुनावी जनसभा की गयी और सीधी संसदीय क्षेत्र के कांगेस प्रत्याशी -अजय सिंह राहुल ने निगरी, सरई – बरगवॉ व मोरवा मे जनसंपर्क व जन सभाओं को संबोधित करते हुये कहा कि मध्यप्रदेश मे 15 वर्ष से भाजपा की सरकार थी साथ ही भाजपा के सांसद थी लेकिन उन्होने जिस तरह इस क्षेत्र की उपेक्षा की है उसको शब्दो मे बया नही किया जा सकता है श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार चाहती तो इस क्षेत्र का बेहतर विकास कर सकती थी लेकिन दुर्भाग्य से जनता ने जिन्हे जिम्मेदारी सौपी वह अपनी तिजोरिया भरने के अलावा कोई काम नही किया और श्री सिंह ने कहा कि सीधी संसदीय क्षेत्र की जनता से मेरा दिली व परिवारिक रिश्ते है उस रिस्ते को कोई तोड़ नही सकता उन्होंने कहा कि दाऊ साहब का एक सपना था कि सीधी/ सिंगरौली क्षेत्र का ऐसा विकास हो जिसका अन्य क्षेत्रो के लोग उदाहरण प्रस्तुत करे और मेरी यही कोशिश होगी कि दाऊ साहब के उन सपनो को पूरा करू व इन्ही उम्मीदो और अपेक्षाओं के साथ मै आप सबके बीच आपके आशीर्वाद का आकांक्षी हूं मै आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि आपके आशीर्वाद और विश्वास को कभी डिगने नही दूँगा ।*वही प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने खम्हरिया सेक्टर के 11 पोंलिग बूथो का सघन दौरा कर अजय सिंह राहुल के पक्ष मे मतदान करने कि जनता से अपील की और मुख्य रूप से पर्यवेक्षक, विकास अग्रवाल, रामभजन साकेत, सीपी शुक्ला सहित कांग्रेस के पदाधिकारी – कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे ।*www.badhtakarwan.com
अजय अर्जुन सिंह ने बरगवां- मोरवा सहित कई स्थानो पर किया चुनावी सभा कमलेश्वर पटेल ने जनता से मांगा समर्थन, कांग्रेस को जिताने की अपील।।।
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal