ग्वालियर।
जिले में संस्थागत प्रसव सेवा बेहतर होना चाहिए। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करें। अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों की लिस्ट तैयार करें। अभी स्वास्थ्य सेवाएं संतुष्टीपूर्ण नहीं है। यह बात कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कही। श्री चौधरी ने मुख्य चिकित्साअधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि विभाग के पास बड़ा अमला है लेकिन सेवाएं संतुष्टीपूर्ण नहीं है। अंतरविभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन व समय सीमा पत्रों की भी समीक्षा की। निर्देश देते हुए शिकायतों को समय सीमा में निपटाने के लिए कहा। विभागीय कार्य ठीक से न होने पर सीएचओ एवं सहायक आयुक्त जनजातीय को नोटिस थमा दिया।

आदर्श केन्द्र बनाए जाएं-
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केन्द्र एवं कुछ स्कूलों को आर्दश केन्द्र के रुप में विकसित किए जाएं। आर्दश केन्द्रों को इस तरह से बनाया जाए कि बच्चों को खेलने कूदने से लेकर सभी सुविधाएं हों।कुछ स्कूलों को चिन्हित कर स्मार्ट स्कूल के रुप में विकसित करने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में अपर कलेक्टर अनपू कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, एडीएम संदीप केरकट्टा, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, एसडीएम आदि मौजूद रहे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal