बलिया:– प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय टीम द्वारा गड़वार तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिली 02 व्यक्ति गड़वार की तरफ से आ रहे है जो महुआ मोड़ की तरफ से होते हुए शहर की तरफ जायेंगे जिनके पास अवैध असलहे है जो किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय टीम द्वारा महुआ मोड़ रोड पर जाकर उक्त अभियुक्तों का इन्तजार करने लगे की सामने की तरफ से आ रहे दो व्यक्तियों की तरफ मुखबिर इशारा करते हुए हट गया। दोनों अभियुक्तों को रोक कर पुछ-ताछ किया गया *1- मुन्ना खाँ पुत्र एजाज खाँ निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ बलिया 2- अंकित सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी डुमरी तालुका शेर पोस्ट आखार थाना दुबहड़ बलिया* बताया व तलाशी ली गयी तो उनके पास से *01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर 04 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद तमंचा देशी 12 बोर 02 जिन्दा कारतूस* बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी-*
1- 01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर 04 अदद जिन्दा कारतूस ।
2- 01 अदद तमंचा देशी 12 बोर 02 जिन्दा कारतूस।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1- मुन्ना खाँ पुत्र एजाज खाँ निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ बलिया।
2- अंकित सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी डुमरी तालुका शेर पोस्ट आखार थाना दुबहड़ बलिया।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय टीम।
*दिनांक
*बलिया पुलिस ने एक देशी पिस्टल के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal