Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर मोबाइल का प्रयोग वर्जित*

बलिया: लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत लगाया जाए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के पांचवे दिन शनिवार को भी मतदान से जुड़ी अहम बातें बताई गई। नोडल अधिकारी कार्मिक सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि इस बार मतदान का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। इस बार मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर कोई भी मोबाइल का प्रयोग वर्जित होगा। उन्होंने टेंडर वोट, चैलेंजिंग वोट, प्रॉक्सी वोट के अलावा मतदान के दिन सुबह होने वाली मॉक पोल की पूरी प्रक्रिया को समझाया। मतदान के दिन ध्यान देने वाली बातों को भी बताया।
उन्होंने कर्मचारियों को वीवीपैट मशीन के रखरखाव के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की बात दोहराई। कहा कि इस मशीन को धूप, आग और पानी से विशेष रूप से बचाना है। उन्होंने मॉक पोल की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि सुबह 6 बजे एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल जरूर करा लें। अगर कोई एजेंट उस समय उपस्थित नहीं रहता है तो 15 मिनट का इंतजार करें। किसी भी हालत में सुबह 6:15 तक मॉक पोल हो जाना चाहिए। यह भी कहा कि मॉक पोल के दौरान कम से कम 50 मत तो डलवाने ही हैं। मतदान के दिन किन किन बिंदुओं का अनुपालन कराना है उसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
–
*पांचवे दिन भी 30 कर्मचारी रहे गायब*

– मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारियों के गायब रहने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पांचवे दिन भी 22 पीठासीन अधिकारी व 8 मतदान अधिकारी प्रथम समेत कुल 30 कर्मचारी गायब थे। सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने इनको भी चेतावनी जारी की है कि 23 अप्रैल तक होने वाली ट्रेनिंग में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, अन्यथा चुनावी कार्य में लापरवाही पर होने वाली बड़ी कार्रवाई के जिम्मेदार वह खुद होंगे। प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी शशी मौली मिश्रा, बीएसए संतोष कुमार राय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय, कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल आदि थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...