बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा – निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के सतत निगरानी में कोतवाली प्रभारी बैढन नगर निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी द्वारा लगातार आरोपियों एवं लंबे समय से पेशी में अनुपस्थित शातिर फरार आरोपियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में 12 वर्ष पुराने 2007 में हुई गोभा के नानियागढ़ में हुई डकैती में दिनांक 19/05/2007 से ही फरार चल रहे आरोपी को बैढन पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता मिली और जिस पर ₹7000/- रुपये का नगद इनाम था ।

वही बताया जा रहा है कि प्रार्थी कुंज बिहारी भूरतिया ने 19/05/2007 को थाने आकर सूचना दी कि बीती रात में कुल 09 अज्ञात व्यक्ति जो हथियारों से लैस थे घर में घुसकर उसके और उसके भाई घर से ₹52000/- रुपये नगदी व काफी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात जिनकी उस समय कीमत लगभग ₹65000/- रुपये की डकैती डालकर ले गये थे ।
जिसमे थाना बैढन में अप. क्र.263/07, धारा 395, 397 ता.हि. 09 लोगों के खिलाफ कायम कर आरोपियों पतासाजी की गयी जिसमें 9 लोग नामजद में कुछ लोग उस समय गिरफ्तार हो गये थे और कुछ फरार जिसमे से कोतवाली बैढन द्वारा 12 वर्ष बाद 04/04/2019 को राजकुमार भूरतिया निवासी – तुगवाँ को गिरफ्तार कर जेल भेजा और एक अन्य आरोपी रामजून पिता- रामरतन निवासी- कोगवार थाना- रघुनाथनगर (छ. ग.) वर्तमान पता- ग्राम कोड़ार सोनभद्र को आज गिरफ्तार किया गया जो घटना दिनांक के बाद से फरार होकर उत्तर प्रदेश में कहीं रहने लगा जिसकी पुन: जानकारी इकट्ठाकर झोपड़ी बनाकर कोड़ार सोनभद्र में रह रहा था को जंगल से गिरफ्तार किया गया और यह आरोपी घटना दिनांक को ही फरार हो गया जिसका तत्कालीन विवेचक द्वारा फरारी में चालान पेश किया गया था मान. न्यायालय द्वारा 2008 में स्थाई वारंट भी जारी किया गया जिसकी तामिली पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹7000/- का नगद इनाम भी दिया जायेगा ।
आगामी लोकसभा आम चुनाव 2019 में आचार संहिता के दौरान सुचारु रुप से पालन हेतु की जा रही कोतवाली प्रभारी बैढन द्वारा 10/03/2019 से अब तक कुल इसी प्रकार 28 फरार स्थाई वारंटियो को ढूंढकर गिरफ्तार किया गया है जिसमें कई चोरी – डकैती सहित विभिन्न धाराओं में पिछले 26 वर्षों से लेकर अब तक फरार थे साथ ही 06 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया जो घटना दिनांक से ही फरार चल रहे हैं जिन पर गिरफ्तारी हेतु इनाम भी घोषित था ।
*डकैती के आरोपी को गिरफ्तार करने में एएसआई- बालेंद्र शेखर मिश्रा, प्रधान आरक्षक- डीएन सिंह, संतोष सिंह चंदेल, अरविंद चौबे, पिंटू राय, आरक्षक – संजय परिहार, महेश पटेल, प्रवीण सिंह महिला आरक्षक – शकुंतला यादव की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal