Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस ने आशीर्वाद गार्डन, विद्या रिसोर्ट, उत्सव वाटिका,रॉयल मैरिज गार्डनसहित5 स्थानों से डीजे जब्त करने की कार्रवाई

ग्वालियर
बार-बार चेतावनी देने के बाद भी डीजे बंद नहीं करने और पुलिस जवानों पर रौब झाड़ने वाले डीजे, मैरिज गार्डन संचालक पर मामला दर्ज कर पुलिस ने 5 स्थानों से डीजे जब्त करने की कार्रवाई की है।
झांसी रोड थानाक्षेत्र स्थित आशीर्वाद गार्डन, विद्या रिसोर्ट, उत्सव वाटिका में रात 11 बजे तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस जवान वहां पहुंचाए गए। पुलिस जवानों ने डीजे बंद करा दिए। कुछ देर बाद जवान लौटे तो डीजे फिर बजता हुआ मिला। जिस पर जवानों ने चेतावनी भरे स्वर में तीनों गार्डन में डीजे वालों को समझाया। जिस पर डीजे वालों का कहना था कि जिनके यहां शादी है वह उसे बजाने पर विवश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों मैरिज गार्डन से डीजे जब्त कर डीजे संचालकों पर मामला दर्ज किया। इसी तरह सिरोल के डोंगरपुर में रॉयल मैरिज गार्डन में देर रात तक डीजे बजने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो डीजे व गार्डन संचालक ने विवाद शुरू कर दिया। पुलिस ने डीजे जब्त कर संचालक अमित तिवारी, शुभमलाल पर कोलाहल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरवाई थाना पुलिस ने वीरपुर पहाड़िया के पास सड़क पर डीजे बजाकर नाच रहे बरातियों को हिदायत देकर डीजे बंद करा दिया, लेकिन वे नहीं माने, यहां श्योपुर से बारात आई थी। समझाइश के बाद भी वह नहीं माने तो डीजे जब्त कर पुलिस थाने ले आई।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...