Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ऊर्जा मंत्रालय व कंपनी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों की नसीहत का इंजीनियरों पर असर नहींरिपोर्ट निकाली तो शहर में 107 ट्रिपिंग आई

ग्वालियर-
 
ऊर्जा मंत्रालय के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से शपथ ली थी कि आंधी तूफान को छोड़कर सामान्य दिनों में बिजली नहीं जानी चाहिए, लेकिन उनको दी शपथ के बाद बिजली जाने का सिलसिला नहीं थम सका। ग्वालियर व भोपाल रीजन के 15 सर्कलों में 11 अप्रैल को 24 घंटे में 51 शट डाउन (घोषित) जारी किए और 318 अन प्लांड (अघोषित) रूप से बिजली बंद की गई। 1025 ट्रिपिंग आईं। सिटी सर्कल (ग्वालियर शहर) में अलग-अलग फीडरों पर 107 ट्रिपिंग आई और 13 घंटे आपूर्ति बंद रही। 1 शट डाउन लिया गया। 28 बार अघोषित रूप से बिजली काटी गई।
 
9 अप्रैल को अपर मुख्य सचिव आईसीपी केसरी ने ग्वालियर रीजन के कार्यों की गुना में समीक्षा की थी। इस समीक्षा बैठक में घोषित व अघोषित बिजली कटौती मुद्दा थी। बैठक में बिजली की स्थिति चिंताजनक निकली। इसको लेकर उन्होंने सभी से शपथ भी ली थी कि बिजली नहीं जानी चाहिए। इंजीनियर फील्ड पर काम करेंगे। बैठक के दो दिन बाद कंपनी प्रबंधन ने शट डाउन व ट्रिपिंग की स्थिति निकलवाई। आई संपर्क सॉफ्टवेयर से कटौती का डाटा निकाला गया। यह रिपोर्ट उर्जा मंत्रालय को भेजी जानी है। इस रिपोर्ट में स्थिति चिंताजनक है। घोषित व अघोषित कटौती सामने आई है। ऊर्जा मंत्रालय व कंपनी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों की नसीहत का इंजीनियरों पर असर नहीं हुआ है। अधिकारी फील्ड में नहीं दौड़े हैं। इस वजह से ट्रिपिंग व अघोषित कटौती में गिरावट नहीं आई है। कटौती की स्थिति को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने जांच टीमें बना दी हैं।
 
सिटी सर्कल में इसलिए आई ट्रिपिंग व फॉल्ट
 
– गर्मी बढ़ने से पावर व वितरण ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। सब स्टेशनों पर पावर ट्रांसफार्मर की अर्थिंग भी ठीक से नहीं की है। अर्थ में नमी नहीं होने से पावर ट्रांसफार्मर ट्रिप कर रहे हैं।
 
– 33 केवी व 11 केवी की लाइनें ओवरलोड है। जंफर जल रहे हैं। इससे लोगों को कटौती झेलनी पड़ रही है।
 
– ग्वालियर शहर में 107 ट्रिपिंग, 28 बार अघोषित कटौती के पीछे ओवर लोड व अर्थ फॉल्ट का कारण बताया है।
 
1 अप्रैल से बंद है घोषित कटौती
 
लोक सभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने 1 अप्रैल से घोषित कटौती पर रोक लगा दी है। 12 मई तक लाइन पर परमिट नहीं दिया जाना है, लेकिन ग्वालिय व भोपाल रीजन के 15 सर्कलों में 51 परमिट जारी किए गए हैं। शट डाउन के पीछे जरूरी काम बताए जा रहे हैं।
 
– शट डाउन वितरण ट्रांसफार्मर व सब स्टेशन पर उकरण बदलने का कारण बताया गया है।
 
ग्वालियर रीजन के 7 सर्कल में आई ट्रिपिंग पर एक नजर
 
सर्कल ट्रिपिंग अघोषित
 
ग्वालियर सिटी 107 28
 
ग्वालियर ओएंडएम 77 28
 
मुरैना 226 39
 
गुना 231 57
 
 
श्योपुर 40 17
 
शिवपुरी 4 0
 
भिंड 51 29
 
(11 अप्रैल में हुई ट्रिपिंग व अघोषित कटौती की स्थिति)
 
भोपाल रीजन के 8 सर्कल की स्थिति
 
भोपाल ओएंडएम 66 39
 
होशंगाबाद 20 7
 
भोपाल सिटी 75 24
 
बेतूल 2 1
 
राजगढ़ 8 0
 
सीहोर 21 1
 
विदिसा 74 24
 
रायसेन 23 20
 
(11 अप्रैल में हुई ट्रिपिंग व अघोषित कटौती की स्थिति)
 
जांच के लिए टीमें बनाई
 
– ट्रिपिंग व अघोषित कटौती की जांच के लिए अधिकारियों की टीमें बनाई है। तीन से चार दिन में सब स्टेशन व फील्ड का निरीक्षण करेंगी। यह पता करेंगी कि वास्तव में ट्रिपिंग है या फिर कोई और कारण है। रिपोर्ट आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
डा संजय गोयल, प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
 
इंजीनियर काम नहीं कर रहे
 
– सरकार ने पिछले तीन महीने में स्थानांतरण किए थे। ऐसे अधिकारी फील्ड में तैनात कर दिए हैं जो काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण कटौती हो रही है। ग्वालियर शहर में 107 ट्रिपिंग काफी हैं। इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्रालय व कलेक्टरों से की है।
 
दलवीर सिंह चौहान, अधिवक्ता बिजली मामले
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...