

बलिया:सामान्य लोक सभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत आज दिनांक 12/04/2019 को पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण व विक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बैरिया अनिल चन्द्र तिवारी उप निरीक्षक लाल बहादुर यादव द्वारा मय पुलिस फोर्स के ग्राम दया छपरा में दबिश दी गई, दबिश के दौरान 02 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए,कुल 120 लीटर निर्मित नाजायज कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर शराब बनाने के उपकरण एवं शराब बनाने की 10 भट्ठी को नष्ट किया गया,इस दौरान करीब 1500 लीटर महुआ व गुड़ से तैयार की गई लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
*गिरफ्तार व्यक्ति-*
(1) बीरु पुत्र बृज प्रसाद निवासी ग्राम दीघार थाना- रेवती जनपद-बलिया।
(2) मुन्ना पासवान निवासी ग्राम-दयाछपरा,थाना-बैरिया जनपद बलिया।
*दिनांक 12.04.2019*
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal