ग्वालियर-जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो.आनंद मिश्रा को जेयू प्रशासन

ने आवास खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। यह कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भेजे गए एक पत्र के क्रम में की गई है।
दरअसल दतिया के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती

इस बात को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं कि पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के भाई प्रो.आनंद मिश्रा जीवाजी विश्वविद्यालय के आवास में रहते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है। उनका कहना था कि वह चिकित्सा अवकाश लेकर चुनावी बैठकें ले रहे है। अभी हाल ही में उन्होंने एक पत्र कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चौधरी को भेजा था। श्री चौधरी ने इस मामले में पत्र कुलपति की ओर अग्रेषित कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा था। कलेक्टर का पत्र आने के बाद मंगलवार को कुलसचिव डॉ.आईके मंसूरी ने उन्हें तत्काल आवास खाली करने को कहा है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal