Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आयकर विभाग-दो अस्पतालों के सर्वे में मिले अहम दस्तावेज, कई और निशाने पर

ग्वालियर-कैलाश सुपर स्पेशिलिटी एवंएसएम हॉस्पिटल अस्पताल पर सर्वे की कार्रवाई में आयकर विभाग के हाथ महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे हैं। सबसे अधिक गड़बड़ी कैलाश अस्पताल में मिली है। खास बात ये है कि विभाग के निशाने पर शहर के करीब आधा दर्जन से अधिक निजी अस्पताल हैं। जिन पर आगामी समय में सर्वे या सर्च की कार्रवाई हो सकती है।
 
आयकर विभाग की टीम ने माधव डिस्पेंसरी के सामने स्थित एसएम हॉस्पिटल एवं कंपू ईदगाह स्थित कैलाश सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी।
एसएम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अनुपम गुप्ता है, जबकि कैलाश सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल डॉ. प्रीतेश जैन का है।
विभाग को इन अस्पतालों से नामी-बेनामी संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं। विभाग ने कार्रवाई शुरू करने के पहले करीब दो माह तक होमवर्क किया था, इसके बाद कार्रवाई की गई है। विभागीय सूत्रों की माने तो करीब आधा दर्जन निजी अस्पताल आयकर के रडार पर हैं। विशेष रूप से जिनकी कमाई के अनुपात में टैक्स कम जमा हुआ है। दोनों अस्पतालों पर कार्रवाई में देर रात तक राशि सरेण्डर होने की संभावना जताई जा रही है।
 
डॉक्टरों में खलबलीः निजी अस्पतालों पर हुई इस कार्रवाई के बाद डॉक्टरों एवं सरकारी चिकित्सकों में भी खलबली मची हुई है। विशेष रूप से वह डॉक्टर जो निजी अस्पतालों में सेवाएं देने जाते हैं
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...