ग्वालियर-
शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर तलघरों में पार्किंग की कार्रवाई करा रहा नगर निगम पिछले तीन साल में सिर्फ 216 तलघरों में ही पार्किंग करा पाया है। निगम का दावा है कि शहर में 416 तलघरों में पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन इनमें से 100 तलघर ऐसे हैं, जिनमें शुरू से ही पार्किंग का प्रावधान है। याद रहे, शहर में कुल 1009 तलघरों को चिह्नित किया गया था। इनमें से 278, वे तलघर हैं, जिनमें पार्किंग नहीं कराई जा सकती। ऐसे 70 तलघरों को निगम ने बंद कराने का दावा भी किया है। मंगलवार को नगर निगम ने हाईकोर्ट को बताया है कि बीते दिनों शहर के 13 तलघरों में पार्किंग व्यवस्था शुरू कराई गई है। दाे बेसमेंट इसलिए बंद करा दिए गए, क्योंकि उनमें पार्किंग के लिए जगह नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, सिटी सेंटर की 8 कमर्शियल बिल्डिंग के तलघर, भिंड रोड की तीन और बहोड़ापुर की दाे इमारतों के तलघरों में पार्किंग शुरू हो गई है।
दावा…यहां कराई पार्किंग
सिटी सेंटर: एसपी टॉवर, फॉरच्यून प्लाजा, वीवा शोरूम, बाटा शोरूम, विशाल मेगामार्ट, कोटक महिंद्रा व अल्फांजो।
भिंड रोड: कांति बघेल, संदीप शर्मा, सुनील शर्मा के काॅम्पलेक्स।
बहोड़ापुर: मुरलीधर खत्री, र|ा खत्री जाधव कॉलोनी की इमारतों के तलघर।
मोतीझील: लखपत सिंह तोमर और राजेंद्र सिंह तोमर की इमारत में बने तलघरों में वाहन पार्किंग के लिए जगह नहीं है, इसलिए इन तलघरों को बंद करा दिया गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal