Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पकड़ में न आएं हर 30 मिनट में बदलते थे लोकेशन, ऐसे पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर- ऑन लाइन सट्टापुलिस की पकड़ में न आएं इसलिए हर 30 मिनट में लोकेशन बदल लेते थे। कभी ब्रांडेड शोरूम के बाहर खड़े होकर तो कभी किसी बड़े होटल की पार्किंग में मोबाइल पर सट्टा बुक करते थे। ऐसे ही दो सट्टेबाज क्राइम ब्रांच ने  पकड़े हैं। सटोरियों को गोविंदपुरी में मोंटी कार्लो शोरूम के पास से पकड़ा है। इनके पास से 3 मोबाइल, 30 हजार रुपए नकद व डायरी और सट्टा पर्ची जिनमें लाखों का हिसाब किताब मिला है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि आईपीएल के स्टार्ट होने के साथ ही लगातार हम नजर रखे हुए थे कि कहीं कोई क्रिकेट पर सट्टा तो नहीं चल रहा है। इसी संबंध में  एक सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि गोविंदपुरी में मोंटी कार्लो शोरूम के बाहर खड़े दो युवक मोबाइल पर ऑन लाइन सट्टा बुक कर रहे हैं। जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान बृजेश कुमार शर्मा पुत्र पूरन लाल शर्मा निवासी सरस्वती नगर, मनीष कुमार पुत्र गेंदालाल निवासी इन्द्रानगर के रूप में हुई है। इनके पास से 3 मोबाइल जिनमें ऑन लाइन क्रिकेट ऐप के जरिए सट्टा लगवाया जा रहा था। इनकी जेब से 30 हजार रुपए व डायरी मिली है। जिसमें कई नाम और उनके आगे रकम लिखी हुई है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
पकड़े न जाएं इसलिए इस तरह शुरू किया काम
पकड़े गए सटोरियों ने बताया कि वह पुराना जमाना था जब एक कमरा लेकर कम्प्यूटर रखकर सट्टा खिलाया जाता था। अब तो मोबाइल व टेबलेट के जरिए कार में बैठकर, बाइक से घूमते हुए बुकिंग करते जाते हैं। इससे किसी को शक भी नहीं होता और पुलिस की पकड़ से भी दूर रहते हैं।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...