ग्वालियर-भाजपा ने संभागीय कार्यालय 38 नंबर बंगले का बिजली का बिल बुधवार को जमा कर दिया। 4 लख 90 हजार रुपए का चेक बिजली कंपनी के पास जमा किया है और शेष राशि सिक्योरिटी राशि से भरी है। कंपनी ने कनेक्शन से सांसद अनूप मिश्रा का नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रेस कोर्स रोड स्थित बंगला नंबर 38 मुरैना सांसद अनूप मिश्रा के नाम अलॉट था और बिजली का कनेक्शन भी उनके नाम लिया गया था। लेकिन इस बंगले में भाजपा का संभागीय मुख्यालय संचालित है। इस बंगले के कमरों में एसी लगी हुई हैं और बंगले का लोड भी काफी है। गर्मियों में हर महीने औसतन 2 हजार 500 यूनिट की खपत की और सर्दियों में 1 हजार 500 यूनिट बिजली जलाई। हर महीने बिल जमा नहीं किए जाने से बकाया होता गया।
प्रदेश में सत्ता होने की वजह से किसी भी अधिकारी ने वसूली की हिम्मत भी नहीं दिखाई। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान भी इस बिल जमा नहीं हो सका, लेकिन आम चुनाव की आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने 38 नंबर बंगला खाली करा लिया है। बंगले से सामान भी हटा दिया है, लेकिन बिजली का बिल वसूल नहीं हो सकी थी। सोशल मीडिया पर भी 38 नंबर बंगले का बिल वायरल हो रहा था। कंपनी ने सांसद अनूप मिश्रा को भी नोटिस जारी किए थे। भाजपा ने बकाया राशि जमा करा दी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal