Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“ऊर्जांचल सोनार समाज” शक्तिनगर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “होली मिलन समारोह”।।।।

बढ़ता कारवां/सिंगरौली/सोनभद्र शक्तिनगर (जमुना सोनी) बैढन “ऊर्जांचल सोनार समाज”शक्तिनगर सोनभद्र के तत्वाधान में हर्षोउल्लास के साथ आयोजित कल दिनाँक 27/03/2019 को “होली मिलन समारोह”* शक्तिनगर के एनटीपीसी चिल्काझील पार्क परिसर में संपन्न हुआ ।

जिसमें होली मिलन के समारोह के अवसर पर दूर-दराज से आये हुये समाज के अतिथियों का माल्यार्पण कर एक दूसरे का स्वागत किया गया इसके उपरांत आये हुये और अतिथियों के द्वारा अपने- अपने विचार व्यक्त किये समाज को किस प्रकार से मजबूत करे और कुरीतियों से लड़ने हेतु रणनीति बने बुराईयो को दूर करने में मिलजुल कर एक दूसरे का सहयोग करे ।

इसके उपरांत सावित्री सोनी की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नन्ही बालिकाओं ने दहेज प्रथा के खिलाफ अपने करतब को प्रस्तुत किया, वही स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता टीम – रानी सोनी ने जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया इसके बाद अतिथियों द्वारा झाड़ू लगाकर मंच से स्वच्छता का सन्देश दिया गया ।

वही पर नन्ही बच्ची ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमे – बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के तहत बेटा के बराबर बेटियों को क्यो नही सम्मान मिलता है इसके उपरांत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और हर्षोउल्लास के साथ एक दूसरे को गाल में अबीर – गुलाल लगाकर होली समारोह मनाया गया इसके बाद खाना व्यंजन पकवान का लोगों ने लुफ्त उठाया ।

*मौके पर सोनार समाज अध्यक्ष- विमलचंद वर्मा, ज्वाला सोनी, प्रदेश अध्यक्ष- राजकुमार सोनी (राबर्ट्सगंज), जिला प्रभारी- जयन्द्र सोनी, डीएन सोनी, कामता सोनी, हीरालाल सोनी, बालेश्वर सोनी, राजकुमार स्वर्णकार (मिर्जापुर), मनोज सोनी, आशुतोष सोनी, शिवकुमार वर्मा, सदानंद सोनी, उमाशंकर सोनी (मधुपुर), मनोज सोनी, प्रमोद सोनी, उमाशंकर सोनी, जनकलाल सोनी, एसडी सोनी,अनिल जौहरी, संतोष सोनी (पुनवासी), रतन सोनी, कृष्णा सोनी, संदीप सोनी सहित बैढन, खुटार – माड़ा, सिद्धि पिपरा, शक्तिनगर, अनपरा, दुद्धि, बनारस, मिर्जापुर, इलाहाबाद अन्य जगहों से आये हुये स्वजातीय बन्धुओ ने सैकड़ो की संख्या में महिलाये – पुरुष बच्चे होली मिलन समारोह में मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...