ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/03/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के वरिष्ठ पत्रकार व अमित सिंह परिहार पत्रकारिता के गुरु शेरबहादुर सिंह उर्फ शेरू दादा का कल दिनांक 27/03/2019 को तड़के 04:00 बजे भोर में निधन हो जाने के कारण पत्रकार जगत के अलावा उनके चाहने वाले मित्रो में शोक सा छा गया ।

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार शेरबहादुर सिंह उर्फ शेरू दादा का लगभग 1 महीने से स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिनका उपचार बनारस के अस्पताल में उपचार चल ही रहा था जिनका कल तड़के सुबह 4:00 बजे भोर में असमय मृत्यु हो जाने के कारण परिजनों एवं मित्रो को गहरा आघात पहुँचा है वह लगभग 45 वर्ष के थे जिन्होंने ईटीवी, साधना, जी न्यूज चैनल के अलावा जैसे कई समाचार पत्रों में कार्य किये है जिनके पत्नी व छोटे – छोटे दो बच्चे में एक पुत्र व एक पुत्री है पिता का साया छूट गया यह बहुत ही दुःखद घटना है ।

जिले के पत्रकार साथियों एवं समाजसेवियों ने बैढन के मल्हार पार्क में दिवगन्त शेरबहादुर सिंह उर्फ शेरू दादा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर शोक सभा कर पुष्प अर्पितकर श्रद्धांजलि दी गयी और 2 मिनट का मौन रखा गया जिन्हें ईश्वर उनकी आत्मा की शांति प्रदान करे और इस दुःखित बेला पर ईश्वर उनके परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

*शोकसभा में उपस्थित अमित सिंह परिहार, संपादक – गोपाल अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार- अमित द्विवेदी, धनराज गेहानी, संजय सिंह, फनीभूषण शर्मा (पप्पू), शकील अहमद, विवेक कुमार त्रिपाठी, सुग्रीव वर्मा, प्रदीप तिवारी, मुनव्वर अली, बैढन थाना प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, उमेश विश्वकर्मा, रमेश वर्मा, सलीम खान, संतोष द्विवेदी, जमुना सोनी, हरिओम सिंह, पंचराज सिंह, अतुल दुबे, नवीन मिश्रा अनिल सिंह, शिवगोविंद शाह फरदीन खान सहित अन्य पत्रकार व समाजसेवी मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal