ग्वालियर| बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधकों और प्रबंधकों के ट्रांसफर पिछले एक महीने के दौरान हो चुके हैं, लेकिन वेबसाइट पर ग्वालियर सिटी सर्किल के संबंध में पुरानी लिस्ट ही दिखाई जा रही है। जिससे परेशानियाें काे लेकर फाेन करने वाले उपभाेक्ता परेशान हाे रहे हैं। नॉर्थ डिवीजन में पीके हजेला उप महाप्रबंधक बनाए जा चुके हैं, लेकिन वेबसाइट पर अभी भी धनेंद्र तिवारी का नाम, नंबर प्रदर्शित हो रहा है। श्री तिवारी का ट्रांसफर उप महाप्रबंधक एरिया स्टोर के पद पर हो चुका है। इसी तरह सेंट्रल डिवीजन में उप महाप्रबंधक दिनेश सुखीजा 20 दिन पहले ज्वाॅइन कर चुके हैं, लेकिन वेबसाइट पर अभी भी मनीष गौतम का नाम-नंबर है।
स्काडा में उप महाप्रबंधक की जिम्मेदारी प्रदीप पटेल को दी जा चुकी है, लेकिन इनके स्थान पर आज भी आजाद जैन का नाम लिखा आ रहा है। मैनेजर महेंद्र कौशल का ट्रांसफर एरिया स्टोर में हो चुका है, लेकिन इन्हें आज भी शिंदे की छावनी जोन का मैनेजर बताया जा रहा है। वेबसाइट पर इस तरह भ्रमित करने वाली जानकारी के कारण आम लोगों को तब परेशान होना पड़ता है, जब उन्हें कटौती व एफओसी के लिए अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि वेबसाइट को जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal