ग्वालियर-क्रेशर संचालकों ने,जोपत्थर से पैसा बना रहे पिछले 4 साल में 10 अरब के कारोबार पर ही रॉयल्टी दी है, जबकि क्रेशर संचालकों ने 1296 लाख घनमीटर गिट्टी बनाकर लगभग 32 अरब रुपए कमाए हैं। इससे के्रशर संचालकों ने 2200 करोड़ रुपए की अवैध गिट्टी बना डाली, जबकि सरकारी खजाने में सिर्फ 105 करोड़ रुपए ही पहुंचे। इसके बाद भी न तो सरकार ने अवैध धंधे को बंद करने की सोची है, न उत्खनन के प्लान पर सख्ती से अमल कराया है। इस कारोबार में संगठित माफिया के साथ नेता, अफसरों का गठजोड़ है। बीते दिनों पकड़ में आए गिरोह के कुबूलनामे से पता चला है कि प्रदेश के माइनिंग विभाग का सॉफ्टवेयर तक सुरक्षित नहीं है। इस मामले में एसडीएम जयति सिंह ने माइनिंग अधिकारी गोविंद शर्मा के साथ दोबारा बिलौआ पहुंचकर पूर्व में दर्ज किए गए प्रकरणों की वास्तविकता को परखा, इसके साथ ही सरकारी जगह में रखी लगभग 50 ट्रक गिट्टी भी जब्त की, जबकि उत्खनन कर रहीं दो एलएंडटी मशीनों को भी जब्त कर थाने में रखवाया है।
इतना पैसा पहुंचा खजाने में
2014-15 -: 16.19 करोड़ रुपए
2015-16 -: 21.36 करोड़ रुपए
2016-17-: 28.15 करोड़ रुपए
2017-18 -: 39.16 करोड़ रुपए
बिजली की खपत से समझें कितनी गिट्टी बनाई
200 टीपीएच की मशीन लगी है, वहां हर घंटे 200 टन गिट्टी बन रही है। 300 टीपीएच की मशीन लगी है तो हर घंटे 300 टन गिट्टी बनेगी।
30 हजार से 60 हजार यूनिट तक बिजली खपत हुई है इस महीने
2 यूनिट बिजली में 1 टन गिट्टी बनती है।
2 से 5 लाख यूनिट बिजली की खपत कुछ बड़े क्रेशरों द्वारा की जाती है
बिजली की खपत के हिसाब से इस महीने 30 हजार से 60 हजार टन गिट्टी एक क्रेशर पर बनी है।
1 साल में 16 लाख घनमीटर गिट्टी का उत्पादन हो रहा है।
सरकारी खजाने में घनमीटर के हिसाब से रॉयल्टी पहुंच रही है।
बाजार में विक्रय टन के हिसाब से किया जा रहा है।
एक नजर अब तक की कार्रवाई पर
अवैध रसीद बनाने की सूचना पर पिछले शुक्रवार-शनिवार को एसडीएम जयति सिंह रात 12 बजे बिलौआ गई थीं।
गंगा भोजनालय पर कार्रवाई की गई, यहां फर्जी जीएसटी, रॉयल्टी सहित अन्य रसीदें बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया।
सोमवार को अन्य जगहों की भी जांच की गई, लेकिन चिन्हित होटल बंद मिले।
मंगलवार को सरकारी जमीन में रखी 50 ट्रक से अधिक गिट्टी और दो पोकलेन मशीनें जब्त की।
अब होगा सीमांकन
बिलौआ में मौजूद 60 क्रेशर और आसपास की 121 खदानों का सीमांकन कराया जाएगा।
सीमांकन के दौरान गड्ढों की गहराई के साथ ही रकबा का आकलन किया जाएगा।
जगह का आकलन कर पता लगाया जाएगा कि लीज की बजाय दूसरी जगह अतिक्रमण कर उत्खनन तो नहीं किया गया है।
गिट्टी उत्पादन और खदानों के गड्ढों का हिसाब लगाकर खनिज का आकलन कर सही उत्पादन का हिसाब लगाया जाएगा।
यह है धोखा देने का तरीका
अंतरण के लिए माइनिंग माफिया कमजोर लीज धारक को किसी भी तरह अपने पक्ष में करते हैं।
सरकारी खजाने में 1 लाख 20 हजार रुपए पेनल्टी जमा कराकर करोड़ों रुपए के पत्थर का अधिकार प्राप्त कर लेते हैं।
अंतरण अवधि समाप्त होने पर खदान के क्लोजर प्लान पर अमल नहीं किया जाता, जिससे गहरे गड्ढे जानलेवा साबित होते हैं।
एक टन गिट्टी तैयार करने में औसतन दो यूनिट बिजली की खपत होती है, 200 टीपीएच की मशीन प्रति घंटा 200 टन माल तैयार करती है। क्रेशर 18 घंटे से कम नहीं चलाता है। ऐसे में 36 सौ टन माल तैयार होता है, यहां अगर 100 रुपए प्रति टन रॉयल्टी लगाएं तो 3 लाख रुपए की चोरी हर दिन हो रही है। 
दलवीर सिंह चौहान, एडवोकेट, ऊर्जा विशेषज्ञ
सीमांकन कराया जा रहा है
बिलौआ क्षेत्र में पूरी जांच कर रहे हैं, अभी सीमांकन कराया जा रहा है, उत्पादन तथा अन्य पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा जा रहा है। इसमें कुछ समय लगेगा, हर बिंदु को संज्ञान में लेकर काम किया जा रहा है।
जयति सिंह, एसडीएम डबरा
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal